एक्सप्लोरर

IND vs NZ: इंदौर में मिली 90 रनों की हार से बेहद निराश हैं कीवी कप्तान टॉम लाथम, मैच के बाद बताया कहां हुई चूक

IND vs NZ: भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ इंदौर में अपना तीसरा वनडे मैच खेला. इस मैच में भारतीय टीम ने 90 रनों से जीत दर्ज की. जानिए इस हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान टॉम लाथम.

IND vs NZ: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेली गई, जिसमें भारतीय टीम ने 3-0 से मेहमान टीम का सूपड़ा साफ किया. सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम ने 90 रनों से शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में कीवी कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 385/9 रन बोर्ड पर लगा दिए. इस मैच में हार के बाद क्या कुछ बोले न्यूज़ीलैंड के कप्तान टॉम लाथम आइए जानते हैं. 

बताया कहां हुई गलती

मैच के बाद बात करते हुए कीवी कप्तान टॉम लाथम ने कहा, “मुझे लगता है कि गेंदबाज़ी में हमारी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. उनकी शानदार ओपनिंग साझेदारी थी, लेकिन फिर भी हमने 380 (385) तक वापस खींच लिया. रनों की पीछा करते हुए हम अच्छी पोज़ीशन में थे, लेकिन हमने कई विकेट खो दिए थे. वर्ल्ड कप से पहले यह हमारा आखिरी अनुभव है, इसलिए हमें एक आइडिया मिल गया है. हम गहराई बनाना चाहते थे और यह सभी के लिए एक शानदार अनुभव रहा है. आप जितना इस तरह की परिस्थिति में होते हो, उतना ही आप सीखते हो.”

आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन बनी भारतीय टीम

न्यूज़ीलैंड को वनडे सीरीज़ में 3-0 से हराने के बाद भारतीय टीम ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर वन की पोज़ीशन हासिल कर ली है. भारतीय टीम 114 रेटिंग और 5010 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन बन गई है. वहीं मेहमान न्यूज़ीलैंड टीम 111 रेटिंग और 3229 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर आ गई है. 

गौरतलब है कि इस सीरीज़ से पहले भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नबर चार पर थी. वहीं न्यूज़ीलैंड की टीम नंबर एक पर मौजूद थी. अब टीम इंडिया ने कीवी टीम को व्हाइटवॉश इस आंकड़े में पूरी तरह से उलटफेर कर दिया है और नंबर वन का ताज अपने सिर पर सजा लिया है.  

ये भी पढ़ें...

ICC Rankings: टी20 के बाद वनडे में भी नंबर वन बनी टीम इंडिया, इंदौर में न्यूजीलैंड को हराकर हासिल की बादशाहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget