Rishabh Pant Flop Show in Batting: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खराब प्रदर्शन के बाद पंत वनडे सीरीज में भी पूरी तरह से फेल नजर आए. क्राइस्टचर्च में खेल जा रहे सीरीज के आखिरी और तीसरे वनडे में भी ऋषभ पंत फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ 10 रन बनाकर पार्टटाइम गेंदबाज डेरिल मिचेल की गेंद पर कैच आउट हो गए. टीम इंडिया आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऋषभ पंत को लगातार मौके पर मौके दे रही है. पर वह इस मौके को अबतक भुनाने में कामयाब नहीं हो पाएं.
लगातार बैटिंग में फ्लॉप हो रहे हैं पंतऋषभ पंत आज क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में नंबर चार पर मैच के महत्वपूर्ण मोड़ पर बैटिंग के लिए आए थे. सभी को उम्मीद थी की पंत अपने खराब फॉर्म को अब पीछे छोड़ते हुए इस मैच में बड़ी पारी खेलेंगे पर ऐसा नहीं हुआ. दरअसल, 10 रन के स्कोर पर पंत डेरिल मिचेल की गेंद पर पुल लगाने का प्रयास किया. जिसपर गेंद उनके बल्ले से सही से कनेक्ट नहीं हो पाई और सीधा फील्डर के हाथों में चली गई.
मौके को नहीं भुना पा रहे पंतभारतीय टीम ने खराब फॉर्म से जूझ रहे ऋषभ पंत को एक और मौका दिया है. उन्हें तीसरे वनडे मुकाबले के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. पर वह इस मैच में भी बल्ले से फ्लॉप साबित हुए. ऋषभ पंत पिछले लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. फैंस लगातार उन्हें टीम से बाहर कर संजू को मौका देने की बात कर रहे हैं. पंत की पिछली छह पारियों को देखें तो उन्होंने पिछली छह इनिंग्स में 6,3,6,11,15,10 रन बनाए हैं. वहीं उनके साल 2022 में टी20 के प्रदर्शन पर नजर डाले तो उन्होंने इस साल 21 पारियों में महज 21.21 की औसत से 364 रन बनाएं हैं. पंत की खराब फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का बड़ा विषय बना हुआ है.
यह भी पढ़ें:
IND vs NZ: संजू सैमसन को फिर नहीं मिला मौका, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
