एक्सप्लोरर

IND vs India-A: 92 के बाद सरफराज खान ने जड़ा शतक, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट टीम में किए जा सकते हैं शामिल?

IND vs India-A Practice Match Updates: शुभमन गिल की टीम के सामने प्रैक्टिस मैच में सरफराज खान ने शतक जड़कर सिलेक्टर्स को संदेश दिया है. क्या वह अब इंग्लैंड के खिलाफ मुख्य टीम में शामिल हो सकते हैं?

India vs India A Intra Squad Match Updates: भारत की ए टीम शुभमन गिल की कप्तानी वाली मुख्य टीम के साथ प्रैक्टिस मैच खेल रही है. दूसरे दिन इंडिया ए के लिए खेलते हुए सरफ़राज़ खान ने शानदार शतक जड़ा, इससे पहले भी उन्होंने इंग्लैंड में शानदार पारी खेली थी. हालांकि वह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है, लेकिन क्या अब उनकी एंट्री हो सकती है? 

भारत और भारत ए टीम के बीच इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच केन्टी काउंटी ग्राउंड पर खेला जा रहा है. सरफराज खान ने जहां शतक जड़ा तो वहीं जसप्रीत बुमराह को एक भी विकेट नहीं मिला, मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले लेकिन उन्होंने काफी रन लुटाए. 

अभ्यास मैच में सरफराज का शतक, बुमराह को नहीं मिला विकेट

सरफराज खान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड में नहीं चुना गया, लेकिन वो इंडिया ए टीम के साथ इंग्लैंड पहुंचे. उन्होंने पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 92 रनों की कमाल पारी खेली थी, अब उन्होंने प्रैक्टिस मैच में शुभमन गिल एंड टीम के खिलाफ भी शतक ठोका है. अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन से उन्होंने सिलेक्टर्स को बताया है कि वो इस दौरे के लिए भी तैयार हैं. 

जसप्रीत बुमराह प्रैक्टिस मैच के दूसरे दिन भी कोई विकेट नहीं ले सके. उन्होंने 5 की इकॉनमी से रन दिए. सिराज को 2 विकेट मिले, लेकिन उनका इकॉनमी 7 का रहा. प्रसिद्ध कृष्णा को 2 और नितीश कुमार रेड्डी को 1 विकेट मिला. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए टीम का स्कोर 266/6 था. साईं सुदर्शन ने 38 रन और ईशान किशन ने 45 रनों की पारी खेली. ऋतुराज गायकवाड़ शून्य पर आउट हुए.

क्या अब मिल सकती है सरफराज को मुख्य टीम में एंट्री

हां, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने इस बारे में बड़ी बात कही थी. उन्होंने बताया था कि जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है तो उन्हें बीच दौरे में भी बुलाया जा सकता है. यही वजह हैं कि सरफराज हर मौके का फायदा उठाना चाह रहे हैं, ताकि अगर किसी कारण कोई प्लेयर बाहर होता है तो उन्हें मुख्य टीम में जगह मिल सके.

इंडिया बनाम इंडिया ए प्रैक्टिस मैच का लाइव प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग नहीं हो रही है. भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट 20 जून से खेला जाएगा. उस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और लाइव स्ट्रीमिंग जियोहोस्टर ऐप पर होगी.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 3 Score Live: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
LIVE: टीम इंडिया की धमाकेदार शुरुआत, सिराज ने दिलाई पहली सफलता
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget