एक्सप्लोरर

'वॉरियर' बने ऋषभ पंत, फिर डकेट और क्रॉली के बल्ले ने उगली आग, दोनों शतक से चूके; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ

IND vs ENG Highlights Day 2: मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड अब भी भारतीय टीम से 133 रन पीछे है.

मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं. पहली पारी में इंग्लैंड अब भी भारतीय टीम से 133 रन पीछे है. दूसरे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड के 2 विकेट गिरे हैं, अभी जो रूट और ऑली पोप टिके हुए हैं. पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी ऋषभ पंत चर्चा का केंद्र बने, जो अंगूठे में फ्रैक्चर के बावजूद बैटिंग करने आए. अंशुल कंबोज ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला विकेट भी लिया है.

दूसरे दिन भारत ने 264/4 से अपने स्कोर को आगे बढ़ाया. अभी टीम इंडिया ने स्कोरबोर्ड में 2 ही रन जोड़े थे, तभी रवींद्र जडेजा 20 रन बनाकर आउट हो गए. वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने काफी देर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया था, उनके बीच 48 रनों की पार्टनरशिप हुई. ठाकुर सेट हो चुके थे, लेकिन जब बेन स्टोक्स ने बाहर गेंद फेंकी तो ठाकुर ने उसपर बल्ल अड़ा दिया. नतीजन ठाकुर 41 के स्कोर पर आउट हो गए.

वाशिंगटन सुंदर जैसे किसी मजबूत दीवार की तरह क्रीज पर टिके रहे, लेकिन 90 गेंदों में सिर्फ 27 रन बना पाए. दूसरी ओर अंशुल कंबोज अपनी पहली इंटरनेशनल पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. भारतीय टीम ने अपने आखिरी 4 विकेट महज 21 रन के भीतर गंवा दिए. इस तरह भारत की पहली पारी 358 के स्कोर पर समाप्त हुई.

डकेट-क्रॉली ने बरसाए रन, शतक से चूके

इसके जवाब में इंग्लैंड ने 'बैजबॉल' स्टाइल में बैटिंग की. बेन डकेट और जैक क्रॉली ने ताबड़तोड़ अंदाज में शॉट्स लगाए. दोनों ने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और अंशुल कंबोज, तीनों के खिलाफ खुलकर शॉट्स लगाए. डकेट और क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े, आखिरकार जब रवींद्र जडेजा की गेंद पर केएल राहुल ने क्रॉली का कैच लपका तब टीम इंडिया को राहत की सांस मिली होगी. क्रॉली ने 84 रन बनाए. दूसरी ओर बेन डकेट शतक से सिर्फ 6 रन दूर रह गए. उन्हें डेब्यूटेंट अंशुल कंबोज ने 94 के स्कोर पर आउट किया.

चौथे दिन तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने काफी हद तक वापसी की. 166 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप के बाद इंग्लैंड ने 31 रनों के भीतर 2 बड़े विकेट गंवाए. इंग्लैंड अभी पहली पारी में 133 रनों से पीछे है. जो रूट ने 11 और ऑली पोप 20 रन बनाकर खेल रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

संजीव गोयनका ने खरीदी नई टीम, इतने करोड़ में पक्की हुई डील; अब इस देश में डंका बजाएंगे LSG के धुरंधर

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया
टी20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने अचानक बदली अपनी टीम, खूंखार बल्लेबाज को बुलाया
OMG! पिच पर टप्पा खा कर छक्के पर चली गई बाउंसर गेंद, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
OMG! पिच पर टप्पा खा कर छक्के पर चली गई बाउंसर गेंद, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
अभिजीत दीपके का चैलेंज, 'हम सामना करने के लिए तैयार, अगर सरकार को...'
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज
'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट, स्क्रीनराइटर ने खोला राज
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
'फिर होगा अटैक', अलकायदा की वॉर्निंग! फ्लाई दुबई के ओमानी पायलट की तारीफ
लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे
लखनऊ में बाढ़, बारिश के बाद उफान पर गोमती; 10 हजार से ज्यादा परिवार फंसे
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget