IND vs ENG Edgbaston T20: भारत और इंग्लैंड (England vs India) के बीच दूसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा. यह मैच बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन (Edgbaston) में भारतीय समय अनुसार शाम सात बजे शुरू होगा. दरअसल, भारत-इंग्लैंड के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने 50 रन से जीता था. दूसरे टी20 से पहले भारतीय खिलाड़ियों ने बकरीद (Bakrid 2022) का जश्न मनाया. 

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरलतेज गेंदबाज उमरान मलिक(Umran Malik), मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) और आवेश खान (Avesh Khan) ने बकरीद के लिए पोशाक पहनी और इंग्लैंड की सड़कों पर तस्वीरें लीं. उन्होंने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. भारतीय खिलाड़ियों की यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

10 जुलाई को बकरीदजम्मू एक्सप्रेस के नाम से फेमस तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, सभी को ईद मुबारक. वहीं मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और ईद की बधाई दी. बता दें कि इस साल भारत में 10 जुलाई को बकरीद यानी ईद-उल-अजहा मनाया जाएगा. इसे कुर्बानी का त्योहार भी कहते हैं. रमजान के पवित्र महीने के ठीक 70 दिन बाद बकरीद मनाई जाती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

  • टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव/दीपक हुडा, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्‍वर कुमार, युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह.
  • इंग्लैंड: जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान), डेविड मलान, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, ​​​​हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, डेविड विली, मैथ्यू पार्किंसन, रिचर्ड ग्लीसन. 

ये भी पढ़ें...

Virat Kohli की फॉर्म पर बोले पूर्व क्रिकेटर, रन नहीं बनते तो ड्रॉप कर दो, रेपुटेशन के आधार पर कब तक खेलेंगे

Virat Kohli in T20: पिछले तीन सालों में रोहित से बेहतर रहे विराट, 56 की औसत से बनाए रन, 10 पारियों में जड़े पांच अर्धशतक