IND vs ENG 2nd Test, England Record: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा टेस्ट विशाखापटनम में जारी है. मुकाबले में तीन दिन पूरे हो चुके हैं. तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बैटिंग करते हुए 67/1 बोर्ड पर लगा लिए हैं. भारत ने इंग्लैंड के सामने 399 रनों के लक्ष्य रखा था. तीसरे दिन के तीसरे सेशन में भारतीय टीम 255 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. तो आइए जानते हैं कि क्या इंग्लैंड 399 रनों का टागरेट हासिल कर जीत अपने नाम कर पाएगा या नहीं. 

बैजबॉल क्रिकेट के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट में सबसे बड़ा लक्ष्य 378 रनों का हासिल किया है. इंग्लिश टीम ने इस लक्ष्य को 2022 में भारत के खिलाफ बर्मिंघम में हासिल कर जीत अपने नाम की थी. इसके अलावा उनका दूसरा सफल रन चेज 299 रनों का न्यूज़ीलैंड के खिलाफ और तीसरा 296 रनों का भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ रहा. ऐसे में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड के लिए 399 रन बनना आसान नहीं होगा. 

भारत में आसान होगा 399 का रन चेज़?

भारतीय सरज़मीं पर टेस्ट में अब तक सबसे सफल रन चेज़ 387 रनों का हुआ है. इस रन चेज़ को मेज़बान भारत ने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ ही किया था. ऐसे में 399 रनों का टारगेट इंग्लैंड के लिए भारतीय सरज़मीं पर भी आसान नहीं होगा. तीन दिन के बाद चौथे दिन विशाखापटनम की पिच स्पिनर्स को काफी मदद दे सकती है, जो इंग्लिश बैटर्स के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. 

2 दिन में इंग्लैंड को 332 रनों की दरकार 

मुकाबले का तीसरा दिन खत्म होने तक इंग्लैंड ने 1 विकेट के नुकसान पर 67 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. टीम ने पहला विकेट बेन डकेट के रूप में खोया. विकेट गंवाने से पहले इंग्लिश ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी कर ली थी. पहला विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड ने रेहान अहमद को विकेट बचाने के लिए नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा था, जो सफल रहे. तीसरा दिन खत्म होने के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए बाकी के दो दिनों में 9 विकेट पर 332 और बनाने हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG 3rd Day Highlights: शुभमन गिल का शतक, 255 पर सिमटा भारत, अब इंग्लैंड को जीत के लिए 332 रनों की दरकार; ऐसा रहा तीसरा दिन