एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के पहले टी20 के दौरान कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर क्या है अपडेट; जानें सबकुछ

IND vs ENG Weather Prediction: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच 22 जनवरी को कोलकाता में खेला जाएगा. जानें पहले मैच में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

IND vs ENG 1st T20 Kolkata Weather Report: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत की टी20 टीम इंग्लैंड से भिड़ने को तैयार है. पांच मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 जनवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच इसलिए भी खास होगा क्योंकि मोहम्मद शमी एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे होंगे. उनके अलावा संजू सैमसन और तिलक वर्मा पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो पिछले मैचों में शतकों की बरसात करते आए हैं. खैर इससे पहले पहला टी20 मैच शुरू हो, आइए जान लेते हैं कि कोलकाता का मौसम 22 जनवरी, बुधवार को कैसा रहने वाला है?

22 जनवरी, बुधवार को भारत और इंग्लैंड के फैंस के लिए अच्छी खबर है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है. बुधवार को उच्चतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूरे दिन आसमान में धूप निकली रहेगी, जिससे मैच में कोई बाधा आने की उम्मीद ना के बराबर रहेगी. हालांकि ठंड के मौसम में शाम के समय ड्यू काफी अहम रोल अदा कर सकती है. ड्यू के चलते मैच का परिणाम दोनों कप्तानों की गेंदबाजी रणनीति पर भी निर्भर करेगा.

बता दें कि ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुरूप होती है, इसलिए भारत और इंग्लैंड का पहला मैच हाई-स्कोरिंग साबित हो सकता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 13 बार टीम इंडिया विजयी रही है और 11 बार इंग्लैंड ने जीती है. यह भी एक गौर करने वाला तथ्य है कि 2014 के बाद इंग्लैंड कभी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं जीत सका है. इंग्लैंड टीम पहले टी20 मैच के लिए पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर चुकी है.

पहले टी20 मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, जेमी ओवर्टन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (क्त्पान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 1st T20: भारत-इंग्लैंड के पहले टी20 में कैसी होगी पिच? गेंदबाजों की होगी मौज या बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले; जानें रिपोर्ट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
आसमान बना अभेद्य किला! रूस से ₹10,000 करोड़ की डील, पाकिस्तान को लगेगा 288 मिसाइलों का झटका
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
बांग्लादेशी टका पर भारी भारत का रुपया, पड़ोसी मुल्क में 1 लाख की कीमत उड़ा देगी होश
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान को 'हड़काया', इशारों-इशारों में ये क्या कह गए
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो, ये नेटवर्क किया गया था इस्तेमाल
रणवीर सिंह को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, वॉइस नोट के जरिए मागे गए थे करोड़ो
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
देश की सबसे अनोखी ट्रेन, जिसे रोकने के लिए लाल सिग्नल नहीं; बस काफी है हाथ का इशारा
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
1 लाख डॉलर की H-1B फीस पर कंपनियों की नई चाल, बदला ये तरीका, विदेशी छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
DSSSB ने जारी किया 2026 की भर्ती एग्जाम का नोटिस, सख्त नियमों के साथ जारी हुई नई गाइडलाइन
Embed widget