एक्सप्लोरर

IND vs BAN 1st T20: बांग्लादेश को भारत के खिलाफ पहले टी20 में क्यों मिली हार? कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बता दिया सच

India vs Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है. पहले मैच में बांग्लादेश को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. अब शांतो ने हार के कारणों के बारे में बताया.

IND vs BAN 1st T20 Najmul Hossain Shanto Statement: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. यह मुकाबला ग्वालियर के श्री माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में हुआ. भारत के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) ने टीम में बल्लेबाजी की कमी को स्वीकार किया और मैच के बाद अपनी टीम के प्रदर्शन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे खराब शुरुआत और गलत रणनीति के कारण टीम बड़े स्कोर तक नहीं पहुंच पाई.

पावरप्ले में हुई चूक
रविवार को खेले गए इस मैच में बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला, लेकिन टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. पावरप्ले के छह ओवरों में बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने सिर्फ 39 रन बनाए और अपने दो अहम विकेट गंवाए. भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुरुआती झटके दिए, जिससे बांग्लादेश की रन बनाने की गति धीमी हो गई. सलामी बल्लेबाज बड़े शॉट लगाने में नाकाम रहे और टीम इस शुरुआती झटके से उबर नहीं पाई.

शांतो ने मानी योजना की कमी
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने माना कि टीम की शुरुआत खराब रही और बल्लेबाजों ने पावरप्ले का सही इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, "टी20 में पहले छह ओवर काफी अहम होते हैं, लेकिन हम शुरुआत में अच्छा नहीं कर पाए. हमारी योजना पॉजिटिव क्रिकेट खेलने की थी, लेकिन हम इसे सही तरीके से लागू नहीं कर पाए. ऐसा लगता है कि हमारी योजना में कमी रह गई. अगले मैच में हमें मजबूत योजना के साथ मैदान पर उतरना होगा."

स्ट्राइक रोटेशन की कमी बनी समस्या
कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भी कहा कि उनकी टीम को स्ट्राइक रोटेट करने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा, "टी20 सिर्फ बड़े शॉट खेलने का खेल नहीं है. अगर हम विकेट बचा लें तो अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं. हमें रन बनाने के तरीके में बदलाव करने की जरूरत है. रिशद और फिज ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हम बल्लेबाजी करते हुए रन नहीं बना पाए."

भारत की आक्रामक बल्लेबाजी ने जीत दिलाई
भारत की युवा टीम ने तेज शुरुआत की और महज 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. भारतीय बल्लेबाजों ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया, जिससे बांग्लादेश के गेंदबाज भी दबाव में आ गए. इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि बांग्लादेश के पास अगला मैच जीतकर वापसी करने का मौका होगा.

यह भी पढ़ें:
Watch: सिर्फ मुंबई ही नहीं, हर जगह चलता है रोहित शर्मा का 'सिक्का', ग्वालियर में जनता ने इस तरह से जीता दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत

वीडियोज

India Vs Pakistan Match: कोलंबो में भारत- पाक का मुकाबला ! | T20 World Cup
Sandeep Chaudhary: गड़े मुर्दे उखाड़ेंगे...देश का माहौल बिगाड़ेंगे! | Tipu-Shivaji Remark | Owaisi
Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर; अपने देश को ये क्या कह डाला?
'इंडिया की टीम वर्ल्ड कप जीतने आई है', पाकिस्तान की हार के बाद ABP पर बोले शोएब अख्तर
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
कटिहार के कुर्सेला में भीषण आग, करीब 200 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, करोड़ों के नुकसान की आशंका
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच नया मोड़, न्यूक्लियर के साथ-साथ अब फाइटर जेट और तेल पर भी होगी बातचीत
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
Kal Ka Rashifal: मेष से लेकर मीन राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन? पढ़ें 16 फरवरी 2026 का राशिफल
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget