50 ओवर क्रिकेट में स्मिथ का ये 9वां शतक है जहां टीम इंडिया के खिलाफ तीसरा. स्मिथ ने 44वें ओवर में अपना शतक जड़ा. नवदीप सैनी की गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की तरफ एक सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया. हालांकि स्मिथ 131 रन बनाकर आउट हो गए. मोहम्मद शमी ने उन्हें 48वें ओवर में आउट किया. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 14 चौके मारे. बता दें कि बेंग्लुरू के मैदान पर ये किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर है. स्मिथ ने इस दौरान वनडे क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे किए और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज भी बन गए. वहीं 4000 वनडे रन पूरे करने वाले 16वें सबसे तेज बल्लेबाज. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 287 रनों का लक्ष्य रखा है. IND vs AUS: 1095 दिन बाद स्मिथ ने जड़ा अपना 9वां वनडे शतक
ABP News Bureau | 19 Jan 2020 06:42 PM (IST)
50 ओवर क्रिकेट में स्मिथ का ये 9वां शतक है जहां टीम इंडिया के खिलाफ तीसरा. स्मिथ ने 44वें ओवर में अपना शतक जड़ा. नवदीप सैनी की गेंद पर उन्होंने थर्ड मैन की तरफ एक सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 9 विकेट के नुकसान पर 286 रनों का लक्ष्य रखा. इस मैच में स्टीव स्मिथ ने अपना 9वां शतक जड़ा जो तकरीबन दो साल बाद आया है. स्मिथ को ये शतक मारने में 27 इनिंग्स का सहारा लेना पड़ा. इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी बार स्मिथ ने शतक मारा था और ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी.