एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत की हार का जिम्मेदार कौन? फिर सबसे बड़ा 'दुश्मन' बना विलेन

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में भारत को 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम ने करीब एक घंटे के भीतर अंतिम सात विकेट गंवा दिए.

India vs Australia 4th Test: मेलबर्न के मैदान पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम दिन यह मुकाबला 184 रनों से जीता. भारत को पांचवें दिन 340 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन टीम इंडिया इस मैच को जीत तो दूर ड्रॉ भी नहीं करा सकी. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज हार के खतरे को खत्म कर दिया. भारत की इस हार के जिम्मेदार ऋषभ पंत रहे. वहीं क्रिकेट में भारत का सबसे बड़ा दुश्मन एक बार फिर टीम इंडिया की हार की वजह बना. 

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 234 रनों पर ऑलआउट हुई. पहली पारी में बढ़त के आधार पर भारत को 340 रनों का लक्ष्य मिला. जीत के लिए टीम इंडिया को बैजबॉल स्टाइल में खेलना था, लेकिन रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल मैच को ड्रॉ कराने उतरे. 17वें ओवर में 25 के कुल स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा. इसके बाद जल्द ही केएल राहुल और विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए. 33 रनों पर टीम इंडिया ने 3 विकेट गंवा दिए. 

दूसरे सेशन में भारत ने जबरदस्त वापसी की. पूरे सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा. ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल के बीच 88 रनों की साझेदारी हो चुकी थी. ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मैच को ड्रॉ मान लिया है. खैर, तीसरे सेशन का खेल शुरू हुआ. सबने सोचा था कि पैट कमिंस या मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करेंगे, पर ऐसा नहीं हुआ. बॉलिंग करने आए ट्रेविस हेड. 

कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने फील्ड खोल दी थी. अंतिम सेशन में भारत को करीब 38 ओवर में 228 रन बनाने थे. हेड और ल्योन गेंदबाजी कर रहे थे. माहौल ड्रॉ के लिए सेट था, लेकिन फिर कछुए की रफ्तार में खेल रहे ऋषभ पंत को अचानक बड़ा शॉट खेलने की सूझ गई. पंत बाउंड्री पर कैच आउट हो गए. हेड ने उन्हें आउट किया और फिर एक अजीबो-गरीब सेलिब्रेशन किया. 

फिर क्या था. पंत के आउट होते ही विकेटों की झड़ी लग गई. भारतीय बल्लेबाज तू चल मैं आया की तर्ज पर पवेलियन लौटे. इस बीच यशस्वी जायसवाल के विकेट को लेकर माहौल गर्म भी हुआ. कुछ का मानना था कि वह आउट हैं, लेकिन कुछ का कहना था कि वह आउट नहीं थे. मैदान अंपायर ने भी नॉट आउट दिया था, लेकिन तीसरे अंपायर ने स्निको मीटर में कोई हरकत ने होने पर भी उन्हें आउट दिया. यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि यशस्वी के ग्लव्स के पास से गेंद की दिशा बदल गई थी. कुछ देर में ही टीम इंडिया ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से मैच जीत लिया. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
Maharashtra Municipal Election: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है

वीडियोज

2026 में Silver की तेजी | Motilal Oswal और ICICI Direct की Expert Analysis | Paisa Live
ED-Mamata की लड़ाई का आज HighCourt में क्या होगा अंजाम ? । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News
Border पर पाकिस्तान ने फिर उठाया सिर, Indian Army ने कुचल दिया सिर । Pakistani Drone
ईरान में प्रदर्शनकारियों को मिला Trump का साथ, तेजी से बढ़ रहा मौत का आंकड़ा | Iran Protest
Volatile Market में SIP Stop | जानिए क्यों Flexi Cap Funds में टूट पड़ा Investors का पैसा |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, इस रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में कोलकाता HC में ED की दलील
'ममता बनर्जी ने किया अपराध, रेड का TMC से कोई लेना-देना नहीं', I-PAC मामले में हाई कोर्ट में ED की दलील
Maharashtra Municipal Election: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव: मतदान से पहले राज ठाकरे की MNS को बड़ा झटका, कोर्ट ने लिया यह फैसला
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर पहुंचा इंडिया, जानें पाकिस्तान-बांग्लादेश कहां?
अब 55 देशों में वीजा फ्री घूम सकेंगे भारतीय, पासपोर्ट रैंकिंग में इस नंबर पर इंडिया, PAK-बांग्लादेश कहां?
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, बोले- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
क्या दूसरे देशों से खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सच में नहीं मिल रहा भारत का वीजा? जानें वायरल दावों में कितनी सच्चाई
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
हरियाणा में अब 'हरिजन' और 'गिरिजन' शब्द का नहीं होगा इस्तेमाल, सरकार का आदेश
न दिल्ली, न यूपी-बिहार, महिला सुरक्षा के मामले में इसे मिला सबसे महफूज शहर का तमगा
न दिल्ली, न यूपी-बिहार, महिला सुरक्षा के मामले में इसे मिला सबसे महफूज शहर का तमगा
Fatty Liver Disease: पेट का भारीपन या मामूली थकान? नजरअंदाज न करें, जानिए फैटी लिवर की शुरुआती चेतावनी
पेट का भारीपन या मामूली थकान? नजरअंदाज न करें, जानिए फैटी लिवर की शुरुआती चेतावनी
Embed widget