एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'जीरो' से 'हीरो' बने ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ ने खत्म किया शतक का सूखा; ऐसा रहा गाबा टेस्ट का दूसरा दिन

IND vs AUS 3rd Test: गाबा टेस्ट का दूसरा दिन पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. ट्रेविस हेड ने 152 और स्टीव स्मिथ ने 101 रनों की पारी खेली. वहीं जसप्रीत बुमराह ने भी पंजा खोला.

Australia vs India 3rd Test Day 2 Report: गाबा टेस्ट का दूसरा दिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. स्टीव स्मिथ ने 535 दिन बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ा. वहीं गाबा में पिछली तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले ट्रेविस हेड ने 152 रनों की पारी खेली. स्टम्प्स के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट पर 405 रन रहा. एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क सात रनों पर नाबाद लौटे. 

ऑस्ट्रेलिया ने अपने कल के स्कोर बिना किसी विकेट के 28 रन से आगे खेलना शुरू किया तो जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती झटके दे डाले. नाथन मैकस्वीनी सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उस्मान ख्वाजा भी 21 रन ही बना सके. फिर मार्नस लाबुशेन भी सस्ते में आउट हो गए. उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए. ख्वाजा और मैकस्वीनी को बुमराह ने आउट किया तो लाबुशेन को नितीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा. 

स्मिथ और हेड के बीच 241 रनों की साझेदारी

75 रनों पर तीन विकेट गिरने के बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ के बीच 241 रनों की साझेदारी हुई. स्मिथ ने शुरुआत में अपना समय लिया, लेकिन सेट होने के बाद वह पुराने रूप में दिखे. टेस्ट में स्मिथ के बल्ले से 29 जून, 2023 से शतक नहीं आया था, लेकिन गाबा में उन्होंने शतक का सूखा खत्म कर दिया. स्मिथ 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनके बल्ले से 12 चौके निकले. 

स्मिथ ने जहां सयंम से बैटिंग की, तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेविस हेड ने तूफानी बैटिंग की. हेड इस मैदान पर पिछली तीन पारियों में शून्य पर आउट हुए थे, लेकिन आज वह जीरो से हीरो बन गए. हेड ने 160 गेंद में 152 रन बनाए. उनके बल्ले से 18 चौके निकले. बुमराह और स्मिथ दोनों को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया. 

एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 3 विकेट पर 316 रन था, लेकिन फिर बुमराह ने लगातार झटके दिए और पंजा खोला. हालांकि, 327 रनों पर 6 विकेट गिर जाने के बाद एलेक्स कैरी और पैट कमिंस के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई. कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिराज ने पवेलियन भेजा. कैरी एक छोर से तेजी से रन बना रहे हैं. वह 47 गेंद में 45 रनों पर हैं. उनके बल्ले से पांच चौके और एक छक्का आया है. 

भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने 72 रन देकर पांच विकेट झटके. इस सीरीज में दूसरी बार उन्होंने पंजा खोला है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने एक और नितीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट चटकाया. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
BCCI ने किया कंफर्म, विराट कोहली AFG के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर; हुआ रिप्लेसमेंट का ऐलान
IND vs AFG Test Live Score: टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर- 209/2, शतक के करीब केएल राहुल; गिल के साथ नाबाद
Live: टी-ब्रेक तक भारत का स्कोर- 209/2, शतक के करीब केएल राहुल; गिल के साथ नाबाद
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
India T20I Squad: भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
भारत की टी20 टीम का ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान; वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
Explained: सड़कों, चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
चौराहों, शहरों और अब यूनिवर्सिटी का नेम चेंज! बीजेपी को आखिर नाम बदलने से हासिल क्या होता है?
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Best Drinks for Liver Health: फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
फैटी लिवर में बड़े काम की हैं ये पांच ड्रिंक, पीते ही जिगर को मिलेगी जोरदार ठंडक
Embed widget