एक्सप्लोरर

IND vs AUS: तालाब बना गाबा का मैदान, भारी बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द; हुआ सिर्फ 13.2 ओवर का खेल

IND vs AUS 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द घोषित कर दिया गया है.

IND vs AUS 3rd Test Day 1: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से ब्रिसबेन में खेला गया. पहले दिन बारिश विलेन बनी, जिसके कारण केवल 13.2 ओवरों का खेल हो पाया. दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए 28 रन बना लिए हैं. उस्मान ख्वाजा ने 19 रन बना लिए हैं और उनके साथ नाथन मैकस्वीनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने नई गेंद से बढ़िया गेदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए.

तीसरे टेस्ट के पहले दिन और पहले सेशन में ही बारिश ने दखल दे दिया था. इस बार मुकाबला करीब 10 मिनट बाद ही शुरू हो गया था, लेकिन जब दूसरी बार बारिश आई तो उसने रुकने का नाम ही नहीं लिया. ब्रिसबेन में हुई भारी बारिश के बीच गाबा मैदान पानी से सराबोर हो गया था. मैदान गीला होने के कारण दूसरा सेशन रद्द कर दिया गया और जब हालात नहीं सुधरे तो भारतीय समयानुसार करीब 12 बजे पहले दिन का खेल रद्द घोषित कर दिया गया.

अन्य दिन जल्दी शुरू होगा खेल

पहला दिन बारिश में धुलने का ही नतीजा है कि अब बाकी दिनों का खेल समय से जल्दी शुरू होगा और प्रत्येक दिन 90 के बजाय 98 ओवर खेले जाएंगे. बताते चलें कि तीसरा टेस्ट पूरी तरह रद्द होता है तो इसका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस पर गहरा असर पड़ सकता है. ड्रॉ की स्थिति में भारत और ऑस्ट्रेलिया, दोनों को चार-चार अंक मिलेंगे. उस स्थिति में टीम इंडिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए सीरीज के बाकी सभी टेस्ट जीतने होंगे.

याद दिला दें कि ब्रिसबेन में मैच से पूर्व भी बारिश होती रही थी, इसी कारण शायद उन्होंने गेंद में मूवमेंट की उम्मीद के चलते पहले बॉलिंग चुनी थी. दुर्भाग्यवश 13.2 ओवर के खेल के बाद भी भारतीय गेंदबाज लेंथ पर काबू नहीं रख पाए और एक भी विकेट नहीं लिया.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट जगत में मचा बवाल, लंका T10 से आया मैच फिक्सिंग का मामला; टीम का मालिक गिरफ्तार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND-W vs PAK-W Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत से किया आगाज, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा
Highlights: टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत से किया आगाज, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा; टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं बार दी शिकस्त
भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा; टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं बार दी शिकस्त
IND vs PAK Women: ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय
ऋचा घोष ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में बनीं सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय

वीडियोज

Sansani: सपना का फैमिली संग्राम !| Crime News | Sapna Chaudhary
US-Iran Deal | Seedha Sawal: US की गुंडागर्दी...भारत की चुप्पी पर छिड़ी तगड़ी बहस! | Donald Trump
Bengal TMC Crisis | Mamata Banerjee: TMC के 20 बाग़ियों का NDA मिलन! | Sudip | Sayoni Ghosh
Morena Rail Accident: दूसरे ट्रैक पर खड़े यात्रियों को ट्रेन ने कुचला, वीडियो सामने आया | Accident
PoK Violence: जन्नत क्यों हुई लहूलुहान,जवाब दो पाकिस्तान! | POK Protest | Pakistan | Asim Munir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IND-W vs PAK-W T20: पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ बनाया सबसे बड़ा स्कोर; ओपनर्स ने किया कमाल
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
एयर इंडिया क्रैशः ‘रनवे पर ही निकल आई थी इमरजेंसी पावर डिवाइस’- जांच पर उठे नए सवाल; FIP ने मांगा जवाब
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
महाराष्ट्र के पंढरपुर में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, 8 लोगों की मौत
Sunday BO: 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला 1 पर 1 फ्री टिकट का फायदा, 'पेद्दी' का बजा डंका, जानें संडे कलेक्शन
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
बेरूत में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली एयरस्ट्राइक में 3 लोगों की मौत, 15 घायल, ईरान भड़का
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
ममता बनर्जी-TMC से नहीं, वोटर्स से धोखा... विधायक कुणाल घोष का बागियों पर बड़ा हमला
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना..ईरान से वीडियो जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
सिर्फ भारतीय जहाजों को निशाना.., ईरान से Video जारी कर जिंदगी की गुहार लगाते नजर आए क्रू मेंबर्स
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, रहमानुल्लाह गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
गौतम गंभीर की मदद से भारतीय गेंदबाजों को धोया, गुरबाज ने क्रेडिट देकर खड़ा किया बवाल
Embed widget