एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st ODI: टीम इंडिया के गेंदबाज नहीं ले पाई एक भी विकेट, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी 10 विकेट से मात

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में बेहद शर्मनाक तरह से 10 विकेट से मात दी है. इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर्स को आउट ही नहीं कर पाए.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले वनडे मुकाबले में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया ये मैच पूरे 10 विकेट से हार गई. इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाए और ऑस्ट्रेलिया की ओपनिंग जोड़ी ने ही मैच अपने नाम करवा दिया. ऑस्ट्रेलिया 37.4 ओवरों में ही टीम इंडिया के 256 रनों के टारगेट को चेस कर गई. टीम की तरफ से डेविड वॉर्नर ने तो शतकीय पारी तो खेली ही तो वहीं एरोन फिंच ने भी शतक जड़ा और इस तरह ऑस्ट्रेलियाई टीम पहला वनडे 10 विकेट से जीत गई. डेविड वॉर्नर ने 128 रनों की नॉटआउट पारी खेली तो वहीं एरोन फिंच 110 रन पर नाबाद रहे. इस दौरान दोनों बल्लेबाजों ने अपने नाम 150+ रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जिसमें 3 बार ये साझेदारी भारत के खिलाफ ही है. भारत की तरफ से न तो मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर या फिर कुलदीप यादव कोई भी गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले पाया. यहां तक मैच के दौरान ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि किसी गेंदबाज की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो. भारतीय बल्लेबाजी वानखेड़े स्टेडियम में जब भारत टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो लगा कि वह मेहमान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा स्कोर टांगेगी, लेकिन एक बार फिर मध्य क्रम और निचले क्रम की विफलता के कारण मेजबान कम स्कोर तक ही सीमित रह गई. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 49.1 ओवरों में 255 रनों पर ऑल आउट कर बड़ा स्कोर नहीं करने दिया. भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए तो सिर्फ शिखर धवन ही अर्धशतक जमा सके. उन्होंने 91 गेंदों पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली. उनके सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा सिर्फ 10 रन ही बना पाए. मिशेल स्टार्क ने रोहित को 13 के कुल स्कोर पर डेविड वार्नर के हाथों कैच कराया. रोहित की वापसी से लोकेश राहुल को नंबर-3 पर भेजा गया. राहुल और धवन ने टीम के स्कोरबोर्ड को अच्छे से चलाते हुए दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की. राहुल अर्धशतक पूरा करने से तीन रन पहले ही एश्टन अगर की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच देकर पवेलियन लौट लिए. उन्होंने 61 गेंदों का सामना कर चार चौके मारे. कुछ देर बाद पैट कमिंस ने धवन को आउट कर भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 140 रन कर दिया. लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने चौथे नंबर पर आए कप्तान विराट कोहली को 16 के निजी स्कोर से आगे नहीं जाने दिया. कोहली के जाने के बाद एक बार फिर भारतीय मध्य क्रम और निचले क्रम की परीक्षा थी जिसमें वो पूरी तरह से विफल रहा. श्रेयस अय्यर 4, रवींद्र जडेजा 25, ऋषभ पंत 28 अंतिम ओवरों में तेजी से रन नहीं जुटा पाए सस्ते में आउट हो लिए. कुलदीप यादव ने 17, शार्दूल ठाकुर ने 13 और मोहम्मद शमी ने 10 रनों का योगदान देते हुए भारत को ढाई सौ पार पहुंचा. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. कमिंस और रिचर्डसन को दो-दो सफलताएं मिलीं. जाम्पा और एश्टन के हिस्से एक-एक विकेट आया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Bandh 12 Feb: आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bharat Bandh 12 Feb: आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज भारत बंद: बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
दिल्ली में सर्दी छूमंतर, दिन में धूप ने किया परेशान, फरवरी में ही दस्तक देने का गर्मी है तैयार
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
बांग्लादेश में वोटिंग से पहले हिंदू युवक का कत्ल, चाय बागान में मिली लाश
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से मैच से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, पाकिस्तान के यू-टर्न पर जो कहा पढ़िए
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
'हमारे मजहब में इजाजत नहीं', वंदे मातरम् पर जारी गाइडलाइंस पर भड़के सपा के पूर्व सांसद एसटी हसन
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 4227 पदों के लिए आवेदन शुरू
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget