एक्सप्लोरर

Ihsanullah: गुस्से में संन्यास..., अब मुल्तान-सुल्तान के मालिक ने दिखाया बड़ा दिल; लिया यू टर्न

PSL 2025: संन्यास के महज 24 घंटे बाद ही इहसानुल्लाह ने संन्यास वापस लेकर दोबारा चौंका दिया है. इहसानुल्लाह ने संन्यास वापस लेते हुए कहा कि उन्होंने माहौल की गर्मी में संन्यास का फैसला कर लिया था.

Ihsanullah Retirement U-Turn: पिछले दिनों पाकिस्तान के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह ने संन्यास का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया. दरअसल वह पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद परेशान चल रहे थे. लिहाजा उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से संन्यास का ऐलान कर दिया. लेकिन संन्यास के महज 24 घंटे बाद ही इहसानुल्लाह ने संन्यास वापस लेकर दोबारा चौंका दिया है. इहसानुल्लाह ने संन्यास वापस लेते हुए कहा कि उन्होंने माहौल की गर्मी में संन्यास का फैसला कर लिया था. इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 10वें सीजन के लिए हुए ऑक्शन में किसी टीम ने इहसानुल्लाह को नहीं खरीदा था.

कड़ी मेहनत और घरेलू क्रिकेट में वापसी करने का वादा

इहसानुल्लाह ने अपने बयान में कहा कि पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन में अनदेखी के बाद निराश थे. लिहाजा उन्होंने गुस्से में संन्यास का फैसला ले लिया था. उन्होंने दावा किया कि वह ऐसा प्रदर्शन करेंगे कि पूरी दुनिया देखती रह जाएगी. इहसानुल्लाह ने कड़ी मेहनत करने और घरेलू क्रिकेट में वापसी करने का वादा किया, ताकि अगली बार उन्हें ऑक्शन में इस तरह जलील न होना पड़े. वहीं, इस बीच मुल्तान सुल्तान के मालिक अली तरीन ने इहसानुल्लाह को प्रेसिडेंट कप ग्रेड टू टूर्नामेंट में अपनी विभागीय टीम जेडीडब्ल्यू के लिए खेलने का ऑफर दिया है. इस टूर्नामेंट का आयोजन अप्रैल-मई में होना है.

ऐसा रहा है इहसानुल्लाह  का करियर

बताते चलें कि इहसानुल्लाह का पाकिस्तान सुपर लीग करियर शानदार रहा है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने मुल्तान सुल्तांस के लिए 7.59 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट लिए. इसके बाद पाकिस्तान नेशनल टीम के लिए इहसानुल्लाह का चयन हुआ. हालांकि, इहसानुल्लाह की कोहनी की चोट और इंजरी मैनेजमेंट को लेकर हुए विवाद ने उनके करियर को थामने का काम किया. बहरहाल इस खिलाड़ी ने चैंपियंस टी-20 कप में कमबैक किया. वहीं, पिछले दिनों पाकिस्तान सुपर लीग ऑक्शन में किसी टीम ने इहसानुल्लाह में दिलचस्पी नहीं दिखाई.

ये भी पढ़ें-

Team India: लक्ष्मण के दोस्त की होगी टीम इंडिया में एंट्री? बीसीसीआई कोचिंग स्टाफ में क्या करने वाली है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी

वीडियोज

Mahashivratri पर Sadhguru के आश्रम में क्यों मीलों की दूरी तय कर आते हैं लोग?
India vs Pakistan Match: फ्रंटफुट पर हिंदुस्तान..बैकफुट पर पाकिस्तान | Shoaib Akhtar | Mohammad Kaif
India Vs Pakistan Match: मुकाबले की घड़ी आई...टीम इंडिया का जोश हाई | t20 World Cup
Sadhguru के आश्रम में महाशिवरात्रि कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले की झलक | Isha Foundation
Bollywood News: रिलीज के साथ ही ‘O Romeo’ विवादों में, मेकर्स पहुंचे कोर्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत', मार्को रुबियो के दावे पर जर्मनी में एस जयशंकर का जवाब, कहा- हम बाहरी दबाव...
'रूसी तेल नहीं खरीदेगा भारत', रुबियो के दावे पर जयशंकर का जवाब, कहा- बाहरी दबाव...
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
जोधपुर काला हिरण शिकार केस: सलमान खान समेत कई फिल्मी सितारों के भविष्य पर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया ऐसा खुलासा कि दुनिया हो गई हैरान
MS Dhoni की वजह से पाकिस्तान टीम में हुई उस्मान तारिक की एंट्री? खुद किया खुलासा
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'डिफेंस फोर्सेज के साथ खड़ी सरकार, उठाते रहेंगे जरूरी कदम', रक्षा बजट का जिक्र कर बोले PM मोदी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
'वो जेल में है और ठीक हैं', राजपाल यादव की पत्नी ने जेल से रिहाई वाली खबर पर तोड़ी चुप्पी
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
PM मोदी नहीं, तारिक रहमान के शपथग्रहण में भारत की ओर से शामिल होगा ये नेता, सामने आया नाम
Video: स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
स्टेडियम से सीधे ट्रेंडिंग तक: कौन हैं आइरा रावत जिन पर अटक गई इंटरनेट की नजर?
UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में नियम सख्त, कॉपी में रुपये रखे तो छात्र-शिक्षक दोनों पर होगा एक्शन
Embed widget