एक्सप्लोरर

अगर विराट कोहली ने कप्तान बनने से किया इनकार, तो जानें फिर किसे मिलेगी RCB की कमान

Virat Kohli Captain: आईपीएल 2025 से पूर्व RCB ने फाफ डु प्लेसिस को रिलीज कर दिया था. इस कारण बेंगलुरु टीम में कप्तान का स्लॉट खाली हो गया है.

Virat Kohli RCB Captain IPL 2025: पिछले दिनों यह सवाल आकर्षण का केंद्र बना रहा है कि आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) का कप्तान कौन होगा? हाल ही में एबी डीविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बड़ा हिंट दिया था कि विराट ही अगले सीजन आरसीबी की कप्तानी करेंगे. मगर विराट कोहली या बेंगलुरु फ्रैंचाइजी की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि यदि विराट कोहली कप्तानी नहीं करते हैं तो आखिर टीम की कमान सौंपने के लिए RCB के लिए कौन से विकल्प उपलब्ध होंगे.

भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार भुवनेश्वर कुमार आरसीबी के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक होंगे. उन्हें मेगा नीलामी में बेंगलुरु फ्रैंचाइजी ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्हें डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी, बॉल को दोनों ओर स्विंग कराने की काबिलियत के लिए जाना जाता है. वो इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे अधिक विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज हैं, जो अब तक 181 विकेट चटका चुके हैं. जहां तक कप्तानी की बात है, आईपीएल में भुवनेश्वर कई बार सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कमान संभाल चुके हैं. वो शांत स्वभाव के चलते दबाव की स्थिति में भी सब्र के साथ फैसले ले सकते हैं. ये बातें उन्हें RCB की कप्तानी का बड़ा उम्मीदवार साबित करती हैं.

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या आईपीएल में एक एक टॉप लेवल ऑलराउंडर का दर्जा प्राप्त कर चुके हैं. उन्हें आईपीएल में 127 मैचों का अनुभव प्राप्त है, जिनमें वो 1,647 रन और 76 विकेट भी ले चुके हैं. आईपीएल 2023 में पांड्या ने अपनी लीडरशिप स्किल्स से भी काफी प्रभावित किया था. उन्होंने 6 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए टीम को तीन जीत दिलाई थीं. इस बार मेगा नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 5.75 करोड़ रुपये में खरीदा है. बेंगलुरु टीम में लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जोश हेजलवुड और टिम डेविड जैसे टॉप क्रिकेटर भी हैं, जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में खूब सारा अनुभव प्राप्त है.

IPL 2025 के लिए RCB का स्क्वाड: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल.

यह भी पढ़ें:

'हाइब्रिड मॉडल' के लिए पाकिस्तान राजी, लेकिन इस तरह फंसा दिया पेंच; चैंपियंस ट्रॉफी पर सस्पेंस बरकरार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
7 स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, अब एकदम अलग दिखेगी भारत की प्लेइंग इलेवन; कप्तान भी बदला
7 स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, अब एकदम अलग दिखेगी भारत की प्लेइंग इलेवन; कप्तान भी बदला

वीडियोज

Tata Punch Now Has a Punch | Auto Live
New Skoda Kushaq Facelift 2026 First Look | Auto Live #skodakushaq #skoda
Punch Turbo Petrol review: लॉन्ग ड्राइव पर कैसा अनुभव? | Auto Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें । Top News | Breaking | Headlines Today
'ये ऋषि और कृषि का देश है, संत का अपमान होगा तो देश संकट में आ जाएगा'- Rakesh Tikait

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
तमिलनाडु की सियासत में बड़ा उलटफेर! NDA में वापसी के बाद दिनाकरण का बड़ा बयान- 'समझौता करने वाले..'
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, वायरल हुआ वीडियो
जोधपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा! कांग्रेस विधायक ने ज्ञापन फाड़कर SDM के मुंह पर फेंका, Viral हुआ Video
US JD Vance: अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
अमेरिका को जेडी वेंस ने दी ऐसी गुड न्यूज, खुशी से झूम उठा व्हाइट हाउस, जानें क्या लिखा
7 स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, अब एकदम अलग दिखेगी भारत की प्लेइंग इलेवन; कप्तान भी बदला
7 स्टार खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर, अब एकदम अलग दिखेगी भारत की प्लेइंग इलेवन; कप्तान भी बदला
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
युवराज मेहता की मौत: नोएडा अथॉरिटी पर भड़के सौरभ राज जैन-अभिनव शुक्ला, बोले- शर्म आनी चाहिए
दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन-सी, जानें जावेद अख्तर से जुड़े इस सवाल का जवाब?
दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन-सी, जानें जावेद अख्तर से जुड़े इस सवाल का जवाब?
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली-मुंबई नहीं, भारत का यह शहर है महिलाओं की सुरक्षा में नंबर वन, देखें पूरी लिस्ट
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
पुनीत सुपरस्टार ने एल्विश यादव को कहा छपरी, फिर ऐजाज खान को बताया अपना पिता, सोशल मीडिया पर बवाल
Embed widget