एक्सप्लोरर
आइसलैंड क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाड़ी इमाम उल हक को कुछ इस अंदाज में किया ट्रोल, लगातार हो रहे हैं फ्लॉप
इमाम पहले इनिंग्स में जहां जोश हेजलवुड की गेंदबाजी पर आउट हुए तो वहीं इसके बाद दूसरे इनिंग्स वो 0 रन पर पवेलियन लौट गए.

पाकिस्तान के इमाल उल हक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही सीरीज को जल्द से जल्द भुलाना चाहेंगे क्योंकि दूसरे टेस्ट के पहले और दूसरे इनिंग्स में 2 रन और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इमाम पहले इनिंग्स में जहां जोश हेजलवुड की गेंदबाजी पर आउट हुए तो वहीं इसके बाद दूसरे इनिंग्स वो 0 रन पर पवेलियन लौट गए. इमाम ने अब तक 11 मैच खेले हैं जहां उन्होंने 25.53 के एवरेज से सिर्फ 487 रन बनाए हैं. डेविड वॉर्नर ने इस सीरीज में कुल 489 रन बनाए हैं जो इमाम के सभी मैचों के रन से ज्यादा है. इमाम के खराब फॉर्म को देखते हुए आइसलैंड क्रिकेट ने उन्हें ट्विटर पर ट्रोल कर दिया है. आइसलैंड ने लिखा कि, '' डेविड वॉर्नर ने पिछले दो इनिंग्स में जितने रन बनाए हैं, इमाम ने अपने पूरे टेस्ट करियर में भी उतने रन नहीं बनाए हैं.'
David Warner has scored more runs in his last two innings than Imam-ul-Haq has scored in his entire test career. #AUSvPAK
— Iceland Cricket (@icelandcricket) December 1, 2019
' बता दें कि डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पहले ही इनिंग्स में उन्होंने 335 रन बनाए. वो अब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से तीहरा शतक मारने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए हैं. और पढ़ें
Source: IOCL














