महिला टी20 विश्व कप के 10वें संस्करण (ICC Women's T20 World Cup 2026) का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों के बीच 33 मैच खेले जाएंगे. टीमों को 6-6 के 2 ग्रुप्स में बांटा गया है. भारत, पाकिस्तान ग्रुप-1 में हैं. यहां हम आपको इस संस्करण के विनर की प्राइज मनी के बारे में बता रहे हैं, जिसे जानकार आपके होश उड़ जाएंगे.
महिला टी20 विश्व कप 2026 के विनर के लिए प्राइज मनी उससे ज्यादा है, जितना इस बार RCB को चैंपियन बनने पर मिली थी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 2026 में चैंपियन बनने पर 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली.
ICC ने आगामी महिला टी20 विश्व कप के लिए 8,764,615 यूएस डॉलर की रिकॉर्ड इनामी राशि की घोषणा की है. यह पिछले संस्करण की तुलना में 10 प्रतिशत ज्यादा है. v
यह भी पढ़ें- टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए इन खिलाड़ियों को मनाने पहुंचे थे ललित मोदी, किया बड़ा खुलासा
महिला टी20 विश्व कप चैंपियन टीम की प्राइज मनी
महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने वाली टीम को 2,340,000 यूएस डॉलर मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में देखें तो ये करीब 22 करोड़ 30 लाख रुपये है, यानी IPL 2026 चैंपियन RCB को मिलने वाली वाली इनामी राशि से अधिक.
रनर-अप पर भी होगी पैसों की बारिश
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हारने, यानी रनर अप टीम को 1,170,000 अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में ये राशि करीब 11 करोड़ रुपये है. सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली प्रत्येक टीम को 675,000 अमेरिकी डॉलर रुपये मिलेंगे. भारतीय मुद्रा में ये करीब 6 करोड़ 43 लाख रुपये हैं.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली टीमें
- ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंडिया, नीदरलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका.
- ग्रुप 2: इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज.
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 12 जून को होगा, ये भारतीय समयनुसार रात 11 बजे से शुरू होगा. भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है, जो रविवार 14 जून को है. ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.
