ICC Releases T20Is Rankings Amidst IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच आईसीसी ने टी20 प्लेयर्स की रैंकिंग जारी कर दी है. भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ताजा रैंकिंग में टॉप-2 पायदान पर काबिज हैं. अभिषेक शर्मा 875 अंक के साथ दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं, जबकि ईशान किशन 871 अंक के साथ दूसरे नंबर पर हैं. आईसीसी द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में टॉप-10 की लिस्ट में तिलक वर्मा छठे और भारत के टी20 इंटरनेशनल कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवीं पायदान पर हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर आठवें और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवें नंबर पर हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज कोनोर एस्टरहुइजेन ने जबरदस्त छलांग लगाई है और पहले वे टॉप-100 से भी बाहर थे, लेकिन अब 39वें स्थान पर आ गए हैं.

राशिद खान बने टी20 इंटरनेशनल नंबर-1 गेंदबाज

आईसीसी द्वारा जारी ताजा टी20 रैंकिंग के गेंदबाजों की लिस्ट में अफगानिस्तान के टी20 इंटरनेशनल कप्तान राशिद खान टॉप पर काबिज हैं, जबकि भारत के स्टार स्पिनर वरूण चक्रवर्ती दूसरे और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर हैं, तो ऑलराउंडरों की लिस्ट में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा टॉप पर हैं और भारत के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या दूसरे स्थान पर हैं.

आईसीसी टी20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की टॉप-10 लिस्ट

1. अभिषेक शर्मा (भारत) - 875 अंक

2. ईशान किशन (भारत) - 871 अंक

3. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) - 848 अंक

4. फिल साल्ट (इंग्लैंड) - 792 अंक 

5. पथुम निसंका (श्रीलंका) - 766 अंक 

6. तिलक वर्मा (भारत) - 742 अंक 

7. सूर्यकुमार यादव (भारत) - 722 अंक

8. जोस बटलर (इंग्लैंड) - 716 अंक 

9. टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड) - 712 अंक

10. डेवाल्ड ब्रेविस (साउथ अफ्रीका) - 702 अंक

आईसीसी टी20 रैंकिंग में गेंदबाजों की टॉप-10 लिस्ट

1. राशिद खान (अफगानिस्तान) - 753 अंक

2. वरुण चक्रवर्ती (भारत) - 740 अंक

3. अबरार अहमद (पाकिस्तान) - 736 अंक

4. आदिल रशीद (इंग्लैंड) - 721 अंक 

5. जसप्रीत बुमराह (भारत) - 702 अंक 

6. एडम जम्पा (ऑस्ट्रेलिया) - 682 अंक 

7. कॉर्बिन बॉश (साउथ अफ्रीका) - 669 अंक

8. मैथ्यू फोर्ड (वेस्टइंडीज) - 667 अंक 

9. मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश) - 665 अंक

10. मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान) - 663 अंक

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऑलराउंडरों की टॉप-10 लिस्ट

1. सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे) - 328 अंक

2. हार्दिक पंड्या (भारत) - 299 अंक

3. सैम अयूब (पाकिस्तान) - 275 अंक

4. दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल) - 244 अंक 

5. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान) - 241 अंक 

6. रोस्टन चेस (वेस्टइंडीज) - 239 अंक 

7. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) - 209 अंक

8. मिचेल सैंटनर (न्यूजीलैंड) - 204 अंक 

9. मोहम्मद नवाज (पाकिस्तान) - 203 अंक

10. रोमारियो शेपर्ड (वेस्टइंडीज) - 197 अंक