एक्सप्लोरर

IND vs PAK: भारत-पाक मैच की पिच पर मचा है बवाल, अब फैंस के लिए आई खुशखबरी; ICC ने जारी की चौंकाने वाली स्टेटमेंट

IND vs PAK T20 World Cup: न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की जमकर आलोचना हो रही है. अब खराब पिच को लेकर जानिए ICC ने क्या कहा है.

IND vs PAK T20 World Cup: 9 जून को टी20 विश्व कप 2024 में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे. दोनों चिर प्रतिद्वंदियों का यह मैच न्यूयॉर्क में स्थित नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये वही स्टेडियम हैं, जिसकी पिच को लेकर विवाद खड़ा हो चला है. मगर अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है. गेंदबाजी में असामान्य उछाल और मूवमेंट के कारण इस मैदान में बल्लेबाजी करना बहुत कठिन हो गया है. अब ICC ने सबको आश्वस्त किया है कि अन्य मुकाबलों के लिए बेहतर पिच मुहैया करवाने की कोशिश की जाएगी.

ICC ने जारी की स्टेटमेंट

ICC ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, "हमारे सामने यह मुद्दा आया है कि नसाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच का व्यवहार अभी तक वैसा नहीं रहा है, जैसे कि हम सबने उम्मीद की थी. इस विश्व-स्तरीय मैदान में ग्राउंड्स टीम बहुत मेहनत कर रही है. कल का मैच देखने के बाद परिस्थितियों को परखा जाएगा और अगले मैचों के लिए बेहतर पिच तैयार करने का भरपूर प्रयास होगा."

अभी तक इस मैदान पर 100 रन नहीं बने हैं

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अभी तक न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में 2 मैच खेले जा चुके हैं. इस मैदान पर पहला मैच 3 जून को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला गया. उस भिड़ंत में श्रीलंका पहले खेलते हुए मात्र 77 के स्कोर पर सिमट गई थी. यह देखने में आसान स्कोर लगता है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका भी इस स्कोर को 17वें ओवर में जाकर हासिल कर पाई थी. वहीं भारत बनाम आयरलैंड मैच 5 जून को नसाउ स्टेडियम में हुआ. इस बार आयरलैंड पहले खेलते हुए 96 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी. भारत इस समय टी20 फॉर्मेट में दुनिया की नंबर-1 टीम है, उसे भी 97 रन का स्कोर चेज़ करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: कोहली के रिकॉर्ड पर ग्रहण, भारत-पाक मैच में बदल जाएगा सबकुछ! रोहित-बाबर ने बढ़ाई विराट की टेंशन

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह काम
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह काम
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल

वीडियोज

Mumbai News: निर्देशक और मॉडल के घर में फायरिंग से मचा हड़कंप, फरार हुआ अज्ञात शख्स |
Noida Software Engineer Death:- बेसमेंट हादसे में परिवार ने लगाया लापरवाही का आरोप | ABP News
BJP President Election: दोपहर 2 बजे के बाद बीजेपी अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करेंगे Nitin Nabin
Noida Software Engineer Death:- इंजीनियर Yuvraj की मौत के मामले में बड़ा एक्शन |
Rajasthan News: Jaipur-Delhi Highway पर केमिकल टैंकर ब्लास्ट | breaking | Rajasthan | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
BJP अध्यक्ष के चुनाव के लिए लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी का नाम मतदाता सूची से बाहर, जानें क्या है मामला
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह काम
यूपी विधानसभा चुनाव में जीत के लिए अखिलेश यादव ने बड़ा लिया बड़ा प्लान! 20 जनवरी को करेंगे यह काम
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
9,978 करोड़ की डील, जिससे हवा में ही लड़ाकू विमानों में डाली जाएगी 'जान', दुश्मन के निकलेंगे प्राण?
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
गलत अकाउंट में चला गया UPI का पैसा, ऐसे होगा वापस
Pasta Origin: इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
इस देश ने किया था पास्ता का ईजाद, जानें क्या है इसके आविष्कार की पीछे की कहानी?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
ये है सबसे ज्यादा सैलरी वाली सरकारी नौकरी, IAS-IPS से कितनी ज्यादा होती है तनख्वाह?
Embed widget