Cricket World Cup Super League: जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 2-0 से अजेय बढ़त बना चुकी है. इसी के साथ ICC की वर्ल्ड कप सुपर लीग पॉइंट्स टेबल भी अपडेट हो चुकी है. यहां ऑस्ट्रेलिया अभी भी सातवें पायदान पर मौजूद है जबकि जिम्बाब्वे 12वें नंबर पर है. बता दें कि इसी वर्ल्ड कप सुपर लीग टेबल के आधार पर ही टॉप-8 टीमों को अगले साल भारत में होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी, वहीं अन्य दो टीमें क्वालीफायर राउंड के सहारे शिरकत करेंगी. भारतीय टीम मेजबान होने के नाते पहले ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं.

ये दो बड़ी टीमें हैं टॉप-8 से बाहरक्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग में टॉप पर इंग्लैंड काबिज है. इंग्लैंड के साथ-साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी इस पॉइंट्स टेबल में टॉप-8 में मौजूद हैं. भारत यहां पांचवें पायदान पर है. यहां दो बड़ी टीमें श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका टॉप-8 से बाहर हैं. अगर यही सिलसिला जारी रहा तो इन दो बड़ी टीमों को वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचने के लिए क्वालीफायर राउंड का सहारा लेना पड़ेगा.

रैंकटीममैचजीतहारपॉइंट्स
1इंग्लैंड18125125
2बांग्लादेश18126120
3पाकिस्तान18126120
4न्यूजीलैंड12111110
5इंडिया15114109
6अफगानिस्तान12102100
7ऑस्ट्रेलिया149590
8वेस्टइंडीज2491588
9आयरलैंड2161368
10श्रीलंका1861162
11दक्षिण अफ्रीका134749
12जिम्बाब्वे2031635
13नीदरलैंड्स1921625

ऐसा है वर्ल्ड कप 2023 का फॉर्मेटवर्ल्ड कप सुपर लीग में 13 टीमों को रखा गया है. इन 13 टीमों के बीच साल 2020 से 2023 तक खेली जाने वाली कुछ द्विपक्षीय सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा हैं. इन सीरीज में खेले जाने वाले मैचों में टीमों के प्रदर्शन के आधार पर वर्ल्ड कप सुपर लीग में पॉइंट्स दिए जा रहे हैं. जीतने वाली टीम को 10 पॉइंट, हारन वाली टी को जीरो पॉइंट और ड्रा/टाई/बेनतीजा मुकाबलों में दोनों टीमों को 5-5 पॉइंट्स दिए जाते हैं. यहां टॉप 8 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में सीधे एंट्री करेंगी. बाकी टीमों को अन्य 5 एसोसिएट टीमों के साथ क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने होंगे. यानी कुल 10 टीमों के बीच क्वालीफायर्स मुकाबले होंगे और इनमें से 2 टीमें वर्ल्ड कप 2023 में पहुंचेंगी.

यह भी पढ़ें...

IPL: अपनी पसंद का कैमरा एंगल चुन पाएंगे दर्शक, दोस्तों के साथ ऐसे कनेक्ट होकर ले सकेंगे लाइव मैच का मजा

Asia Cup 2022: हांगकांग से है टीम इंडिया का अगला मुकाबला, जानें कब और कहां देखें मैच