एक्सप्लोरर

World Cup 2023: हैदराबाद में भारत के लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में लगाए नारे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

PAK vs SL: वर्ल्ड कप के 8वें मैच में पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज़ कर लिया. इस दौरान भारत के लोगों ने पाकिस्तान के समर्थन में खूब नारे लगाए.

ICC Cricket World Cup 2023: भारत में अगर पाकिस्तान के नारे लगने लगे तो बात तो बड़ी बनेगी ही. पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हुए वर्ल्ड कप के आठवें मैच में कुछ ऐसा ही हुआ. हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम श्रीलंका द्वारा दिए गए एक विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी. इस दौरान मैदान पर "जीतेगा भाई जीतेगा पाकिस्तान जीतेगा" के नारे लगाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान से कोई भी पाकिस्तानी समर्थक मैच देखने नहीं आया है, क्योंकि भारत सरकार ने पाकिस्तान के किसी भी व्यक्ति का वीज़ा जारी नहीं किया है. ऐसे में यह तो निश्चित ही है कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले लोग भारतीय ही थे. 

पाकिस्तान ने बनाया नया कीर्तिमान

इस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 344 रन बना दिए थे. वर्ल्ड कप के इतिहास में इतना बड़ा लक्ष्य कभी भी सफलतापूर्वक चेज़ नहीं हुआ था, इसलिए पाकिस्तान के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शुरुआत में यह लक्ष्य उनके लिए असंभव लग रहा था. पाकिस्तानी पारी की शुरुआत में ही इमाम-उल-हक और बाबर आज़म का विकेट गिरने के बाद तो ऐसा लगा कि अब पाकिस्तान की टीम किसी भी हालत में इस मैच को नहीं जीत पाएगी. 

हालांकि, ऐसा हुआ नहीं. उसके बाद ओपनर अबदुल्ला शफ़ीक और मोहम्मद रिज़वान के बीच में 176 रनों की एक बेहतरीन साझेदारी हुई. इन दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए और रिज़वान ने 131 रनों की नाबाद पारी खेलकर ना सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सफलतापूर्वक चेज़ भी कर लिया.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Cric Green (@cric_green786)

रिज़वान और बाबर आज़म ने मैच के बाद हैदराबाद की जनता का धन्यवाद किया, जिन्होंने मैच के दौरान उनका समर्थन किया और पाकिस्तान की टीम ने हैदराबाद क्रिकेट ग्राउंड के स्टाफ को पाकिस्तान टीम की जर्सी भेंट दी, और उनके साथ फोटो भी खिचवाएं. बहरहाल, हैदराबाद में भारतीय लोगों को द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में लगाए गए नारे सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya Birthday: छोटे कैरियर में ही बड़े खिताब नाम कर चुके हैं हार्दिक पांड्या, उपलब्धियां हैं चौंकाने वाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
कप्तान टेम्बा बवुमा का खतरनाक टेस्ट रिकॉर्ड, नहीं हारे एक भी मैच; अब AUS से सामना 
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 
भुवनेश्वर के बाद अब इस खिलाड़ी की टीम में वापसी, 3 साल बाद मिली जगह 

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget