Champions Trophy Points Table Latest Update:चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. वहीं, भारत ने दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया. बहरहाल, आज इस टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेला जाएगा. जिसमें साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. यह ग्रुप-बी का पहला मैच होगा. अब तक दोनों मुकाबले ग्रुप-ए की टीमों के बीच हुए. साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के अलावा ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड है. जबकि ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है.

भारत की जीत के बाद कितना प्वॉइंट्स टेबल?

बहरहाल, इस समय प्वॉइंट्स टेबल में कौन सी टीमें कहां हैं? रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम की बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद प्वॉइंट्स टेबल कितना बदला है? दरअसल, भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ धमाकेदार जीत के बावजूद प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है. वहीं, टॉम लेथम की अगुवाई वाली न्यूजीलैंड टॉप पर काबिज है. हालांकि, भारत और न्यूजीलैंड के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन कीवी टीम का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है. न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.200 है, जबकि भारत का नेट रन रेट +0.408 है.

वहीं, इस ग्रुप में बांग्लादेश की टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है. जबकि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. बहरहाल, आज ग्रुप-बी की 2 टीमें आमने-सामने होंगी. जबकि शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का आमना-सामना होगा. बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें खेल रही हैं, इन 8 टीमों को 2 ग्रुपों में बांटा गया है. भारत के अलावा पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप-ए में रखा गया है. जबकि साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के अलावा ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड है.

ये भी पढ़ें-

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक- टॉप-5 में कितने भारतीय

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में इन खिलाड़ियों ने जीते हैं सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ़ द मैच खिताब