एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 48 गेंद में चाहिए थे सिर्फ 48 रन और 8 विकेट थे शेष... फिर भारतीय गेंदबाजों ने ऐसे पलटी बाजी

T20 World Cup 2024: बाबर आजम की टीम को 48 गेंदों पर 48 रन बनाने थे, 8 बल्लेबाज बाकी थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी का नजारा पेश किया.

IND vs PAK, T20 World Cup 2024: 48 गेंदें और जीत के लिए 48 रनों की दरकार, पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज बाकी... लेकिन यहां से बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम हार गई. जी हां, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम जीतकर हार गई. एक वक्त पाकिस्तान की जीत तकरीबन तय लग रही थी. बाबर आजम की टीम को 48 गेंदों पर 48 रन बनाने थे, 8 बल्लेबाज बाकी थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन वापसी का नजारा पेश किया. पाकिस्तानी बल्लेबाज टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने बेबस और लाचार नजर आए. लिहाजा, पाकिस्तानी टीम 6 रनों से मैच हार गई.

जरूरी रन रेट लगातार बढ़ते रहे, विकेट गिरते रहे, फिर...

भारत के लिए हार्दिक पांड्या 13वां ओवर करने आए. इस ओवर में हार्दिक पांड्या ने फखर जमा की अहम विकेट झटका. इस तरह पाकिस्तान को तीसरा झटका लगा. इसके बाद पाकिस्तान के हाथों से मैच फिसलने लगा. पाकिस्तान के लिओ ओपनर मोहम्मद रिजवान धीमी लेकिन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, उन्होंने एक छोड़ को मजबूती से थामे रखा, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को बोल्ड कर पाकिस्तान की उम्मीदों को तगड़ा झटका दिया. जरूरी रन रेट लगातार बढ़ते रहे, विकेट गिरते रहे, पाकिस्तान के डगआउट में बैचेनियां बढ़ती रही. बाकी का काम भारतीय गेंदबाजों ने कर दिखाया.

पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अपनी टीम की मुश्किलों में किया इजाफा...

भारतीय गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बेबस और लाचार दिखे. इमाद वसीम 23 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने. जबकि इफ्तिखार अहमद ने 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर पाकिस्तान की मुश्किलों में इजाफा किया. टीम इंडिया के गेंदबाज शानदार फॉर्म में नजर आए. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट झटके. हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 1-1 कामयाबी मिली. बहरहाल, इस जीत के बाद भारतीय टीम के 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स हो गए हैं.

ये भी पढ़ें-

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान की तरह इंग्लैंड पर भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा, जानें सुपर-8 का क्या है समीकरण

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिला मौका, सैमसन-चहल-यशस्वी सभी बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DC vs GT Live Score: दिल्ली की पारी शुरू, केएल राहुल और पथुम निसांका आए ओपनिंग; सामने है 211 रनों का लक्ष्य
LIVE: दिल्ली की पारी शुरू, केएल राहुल और पथुम निसांका आए ओपनिंग; सामने है 211 रनों का लक्ष्य
बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा
बांग्लादेश क्रिकेट पर फिक्सिंग का दाग, BCB चुनावों में हुई थी गड़बड़ी, जांच में बहुत बड़ा खुलासा
IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताकर लूटी महफिल
IPL 2026 में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए इन खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, हारी बाजी जिताकर लूटी महफिल
IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक
IPL खिलाड़ियों पर सख्त हुआ BCCI, जारी कर दिया अजीबोगरीब नियम, मैदान में घुसने पर लगी रोक

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Trump-ईरान दोस्ती या फिर कोई बड़ी साजिश? | Pakistan | US Iran War Ceasefire
Bharat Ki Baat: क्या ईरान लेगा बदला, ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका ? | Iran US Israel War
6 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगे अक्षय कुमार
समय रैना ने खोले सभी राज: रणवीर अलबादिया विवाद, लेटेंट कंट्रोवर्सी और स्टिल अलाइव शो
Khabar Filmy Hain: कॉकटेल 2 का धमाका... पहला गाना हुआ रिलीज | Bollywood Masala | Shahid Kapoor

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran War: ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
ईरान की गुहार से हुआ सीजफायर, अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- तेहरान की बड़ी हार, सिर्फ 10% ताकत का इस्तेमाल
शिक्षामित्रों से अखिलेश यादव की अपील से गरमाई सियासत, कहा- 'हर विधानसभा में 22 हजार वोट...'
शिक्षामित्रों से अखिलेश यादव की अपील से गरमाई सियासत, कहा- 'हर विधानसभा में 22 हजार वोट...'
1st Innings Highlights: गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
गुजरात ने दिल्ली को धोया, बना डाले 210 रन; बटलर-गिल-सुंदर ने मचाया कोहराम
'धुरंधर 2' में Gaurav Gera को कैसे मिला आलम भाई का रोल? खुद बताया दिलचस्प किस्सा
'धुरंधर 2' में गौरव गेरा को कैसे मिला आलम भाई का रोल? खुद बताया दिलचस्प किस्सा
US Iran War LIVE: ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे तेल टैंकरों पर फिर से लगाई रोक, इजरायल को दी चेतावनी!
US Iran War LIVE: ईरान ने हॉर्मुज से गुजर रहे तेल टैंकरों पर फिर से लगाई रोक, इजरायल को दी चेतावनी!
Explained: US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश? एक्सपर्ट्स से जानें
US-ईरान जंग खत्म लेकिन जख्म गहरे! कितने समय में फिर खड़े हो पाएंगे जंग में शामिल देश?
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
'उसने वो सवाल 8 बार किया था', समय रैना ने बताया लेटेंट कंट्रोवर्सी का सच, अमिताभ और रेखा पर किया मजाक
Assembly Elections 2026 Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Live: 'हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, कांग्रेस-बीजेपी में हो सीधा मुकाबला', आम आदमी पार्टी ने कहां के लिए किया बड़ा ऐलान
Embed widget