पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया. पहले वनडे मुकबाले में भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे न्यूजीलैंड की टीम पूरी तरह से बेबस नजर आई और 38 ओवर में 157 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत के लिए सबसे अधिक कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए.

कुलदीप के अलावा मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिला जबकि युजवेंद्र चहल को दो और केदार जाधव को एक सफलता हासिल हुई लेकिन मैच के दौरान विकेट के पीछे खड़े महेंद्र सिंह धोनी की कुलदीप के साथ एक बातचीत हुई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के 38वें ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने कुलदीप यादव को गेंदबाजी के दौरान कुछ सलाह दिया जो स्टंप्स माइक में रिकॉर्ड हो गया. इस समय तक न्यूजीलैंड के 9 विकेट गिर चुके थे और क्रिज टीम साउदी और ट्रेंट बोल्ट बल्लेबाजी कर रहे थे.

इसी दौरान विकेट के पीछे खड़े धोनी ने चिल्लाकर कुलदीप को बॉल को बाहर रखने को कहा. धोनी को पता था कि ट्रेंट बोल्ट कैसी बल्लेबाजी करते हैं. धोनी ने दूर से कुलदीप से कहा- 'आंख बंद करके बॉल को रोकेगा, बॉल को थोड़ा बाहर रखो'. कुलदीप ने धोनी की बात मानी और ऐसा ही किया.

इसके बाद हुआ भी कुछ ऐसा ही और उसी गेंद पर ट्रेंट बोल्ट स्लिप पर कैच आउट हो गए.

कुलदीप को यह विकेट मिलते ही धोनी ने हाथ दिखाकर कहा- 'ठीक ऐसी ही रखने का बोल रहा था.' इस बाद धोनी की यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.