एक्सप्लोरर

Mitchell Owen ने तूफानी शतक से होबार्ट हरीकेंस को बनाया चैंपियन, पहली बार जीता बिग बैश लीग का खिताब

BBL 2024-25: होबार्ट हरीकेंस ने फाइनल में सिडनी थंडर को 7 विकेट से हरा दिया. होबार्ट हरीकेंस की जीत के हीरो ओपनर मिचेल ओवेन रहे. मिचेल ओवेन ने 42 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली.

SYT vs HBH Final: बिग बैश लीग 2024-25 का टाइटल होबार्ट हरीकेंस ने जीत लिया है. होबार्ट हरीकेंस ने फाइनल में सिडनी थंडर को 7 विकेट से हरा दिया. होबार्ट हरीकेंस की जीत के हीरो ओपनर मिचेल ओवेन रहे. मिचेल ओवेन ने 42 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 11 छक्के जड़े. बहरहाल इस तरह होबार्ट हरीकेंस ने पहली बार बिग बैश का खिताब जीता. होबार्ट हरीकेंस के सामने जीत के लिए 183 रनों का लक्ष्य था. जिसके जवाब में होबार्ट हरीकेंस ने महज 14.1 ओवर में 3 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया.

मिचेल ओवेन और कॉलैब जैवेल ने मैच को बनाया एकतरफा

होबार्ट हरीकेंस के लिए मिचेल ओवेन के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वैड ने 17 गेंदों पर 32 रन बनाए. बैन मैकडरमॉट 12 गेंदों पर 18 रन बनाकर नॉटआउट लौटे. जबकि कॉलैब जैवेल ने 12 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया. इससे पहले होबार्ट हरीकेंस ओपनर मिचेल ओवेन और कॉलैब जैवेल ने महज 7.2 ओवर में 109 रन जोड़कर मैच को एकतरफा बना दिया. इसके बाद बाकी कसर मैथ्यू वैड और बैन मैकडरमॉट ने पूरी कर दी. नतीजतन, होबार्ट हरीकेंस को आसानी से जीत मिल गई.

ऐसा रहा सिडनी थंडर के गेंदबाजों का हाल

सिडनी थंडर के लिए तनवीर संघा सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. तनवीर संघा ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट लिए. इसके अलावा टॉम एंड्रयू ने 3 ओवर में 30 रन देकर 1 बल्लेबाज को आउट किया.

इससे पहले सिडनी थंडर ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 182 रनों का स्कोर बनाया. सिडनी थंडर के लिए जेसन संघा ने सबसे ज्यादा 42 गेंदों पर 67 रन बनाए. जबकि डेविड वॉर्नर ने 32 गेंदों पर 48 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा सैम बिलिंग्स, ओलिवर डेविज और क्रिस ग्रीन ने छोटी लेकिन उपयोगी पारी खेली.

होबार्ट हरीकेंस के लिए रीले मेरेडिथ और नॉथन एलिस चमके

वहीं, होबार्ट हरीकेंस के लिए रीले मेरेडिथ और नॉथन एलिस ने 3-3 विकेट लिए. रीले मेरेडिथ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि नॉथन एलिस ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: 'चेन्नई में तो आसमान बिल्कुल साफ था...', हैरी ब्रूक के बहाने पर रवि अश्विन का पलटवार

चैंपियंस ट्रॉफी में वॉर्मअप मैच खेलेगी टीम इंडिया, उस देश से होगा मुकाबला जो नहीं है टूर्नामेंट का हिस्सा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
नाहिद राणा ने तोड़ दिया शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
नाहिद राणा ने तोड़ दिया शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
28 की उम्र, 64 टेस्ट का अनुभव, करियर के चरम पर अचानक इस खिलाड़ी ने लिया ब्रेक; क्रिकेट जगत हैरान
28 की उम्र, 64 टेस्ट का अनुभव, करियर के चरम पर अचानक इस खिलाड़ी ने लिया ब्रेक
'ताकत से बिल्कुल अलग...', वैभव सूर्यवंशी की पारी ने जीता अश्विन का दिल, जानिए क्या बोले पूर्व क्रिकेटर
'ताकत से बिल्कुल अलग...', वैभव सूर्यवंशी की पारी ने जीता अश्विन का दिल, जानिए क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget