एक्सप्लोरर

T20 World Cup: हारिस राउफ ने दी टीम इंडिया को चुनौती, बताया उन्हें खेल पाना क्यों नहीं होगा आसान

T20 World Cup: इंडिया और पाकिस्तान की टक्कर मेलबर्न में होनी है. हारिस राउफ के पास इस मैदान पर खेलने का अच्छा खासा अनुभव है.

T20 World Cup: अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से होगी. 23 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले से पहले शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ (Haris Rauf) ने टीम इंडिया को चुनौती दी है. राउफ को उम्मीद है कि बिग बैश लीग खेलने के अपने अनुभव के दम पर वह भारत के खिलाफ मुकाबले में कामयाबी हासिल कर पाएंगे.

आपसी राजनीतिक तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलते हैं. एमसीजी पर होने वाला यह मुकाबला एक साल के अंदर उनका चौथा मुकाबला होगा. रऊफ ने कहा, ''अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका तो उनके लिये मुझे खेल पाना आसान नहीं होगा. मैं बहुत खुश हूं कि यह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हो रहा है.''

रऊफ बीबीएल में मेलबर्न स्टार्स के लिये खेलते हैं. उन्होंने कहा, ''यह मेरा घरेलू मैदान है क्योंकि मैं मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलता हूं. मुझे पता है कि वहां कैसे खेलना है. मैने रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है कि भारत के खिलाफ कैसे गेंदबाजी करनी है.''

शानदार फॉर्म में हैं राउफ

पाकिस्तान ने पिछली बार यूएई में हुए टी20 विश्व कप में भारत को दस विकेट से हराया था जो विश्व कप में भारत पर उसकी पहली जीत थी. एशिया कप के ग्रुप चरण में भारत ने उसे चार विकेट से हराया लेकिन सुपर चार चरण में हार गया. रऊफ ने कहा, ''भारत और पाकिस्तान के मैचों में काफी दबाव रहता है .विश्व कप में मैने वह दबाव महसूस किया. लेकिन एशिया कप में पिछले दो मैचों में वह दबाव महसूस नहीं हुआ क्योंकि मुझे पता था कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है.''

बता दें कि राउफ फिलहाल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 7टी20 मैचों की सीरीज में भी राउफ ने अपने दम पर पाकिस्तान की टीम को दो मैचों में जीत दिलाई है.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Arshdeep Singh: जानिए- कैसे अर्शदीप सिंह का नई गेंद से विकेट लेना भारत के लिए राहत की खबर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget