एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: क्रिकेट के मैदान पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हार्दिक पांड्या से की मुलाकात, जानें क्या है कारण

Hardik Pandya Update: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. पांड्या गांधी नगर प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया.

Hardik Pandya Amit Shah: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों ब्रेक पर हैं. वे चोट की वजह से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. पांड्या ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. वे दोनों गांधी नगर प्रीमियर लीग का उद्घाटन करने पहुंचे थे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पांड्या के साथ की फोटो भी शेयर की है. 

दरअसल गुजरात की राजधानी गांधी नगर में क्रिकेट लीग का अद्घाटन किया गया. इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी मौजूद रहे. पांड्या ने लीग के खिलाड़ियों से भी मुलाकात की. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह भी मौजूद रहे. 

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या विश्व कप 2023 के बाद से ही बाहर चल रहे हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान चोटिल हो गए थे. पांड्या भारत और बांग्लादेश के बीच पुणे में खेले गए मुकाबले में चोटिल हुए थे. इसके बाद से अभी तक वापसी नहीं कर पाए हैं. लेकिन वे टीम इंडिया में कमबैक के लिए काफी हद तक तैयार हो गए हैं. पांड्या सोशल मीडिया पर अक्सर फिटनेस को लेकर अपडेट शेयर करते रहते हैं. पांड्या की मैदान पर कब वापसी होगी इसको लेकर फिलहाल किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. 

पांड्या टीम इंडिया के लिए अब तक 86 वनडे और 11 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. वे भारत के लिए 92 टी20 मैच भी खेल चुके हैं. पांड्या ने वनडे में 1769 रन बनाए हैं. इसके साथ ही 84 विकेट भी लिए हैं.

 

यह भी पढ़ें : MS Dhoni ने खोला अपनी जर्सी नंबर का राज! नंबर-7 से है स्पेशल कनेक्शन...; माही ने समझाया पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
Watch: ग्लेन फिलिप्स का 'नो लुक' कैच, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा करिश्मा
Watch: ग्लेन फिलिप्स का 'नो लुक' कैच, पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा करिश्मा
ईशान किशन ने कप्तानी से रचा इतिहास, 13 साल बाद टीम फाइनल में
ईशान किशन ने कप्तानी से रचा इतिहास, 13 साल बाद टीम फाइनल में
BCCI ने अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, बुमराह की वापसी
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का एलान, बुमराह की वापसी

वीडियोज

MC Square ने Arrange Marriage पर लगाई मुहर, बोले- प्यार में इंतजार और तड़प जरूरी है
Batwara 1947 पर Shabana Azmi की Theory से भिड़े Rajkumar Santoshi, Sunny Deol के किरदार पर बहस
Tej Pratap Yadav का बड़ा दावा, बोले- जान को खतरा, PA पर भी लगाए गंभीर आरोप
Mirzapur: The Movie को मिला A Certificate, 3 घंटे 17 मिनट के Runtime ने बढ़ाया Excitement
Bigg Boss 20 में Aamir Khan के भाई Faissal Khan की एंट्री? सामने आई बड़ी खबर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी
बॉडी नंबर 1003...तीन दावेदार, दर्दनाक है नेपाल बाढ़ की ये कहानी
यूपी: अशोक कुमार सिंह DG बने, 1995 बैच के IPS अधिकारी का प्रमोशन
यूपी: अशोक कुमार सिंह DG बने, 1995 बैच के IPS अधिकारी का प्रमोशन
पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
पाकिस्तान की हालत हुई खराब, Linkedin पर कोच के लिए निकाली वैकेंसी
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममिता बैजू की तबीयत हुई खराब, हॉस्पिटल में एडमिट, डॉक्टर ने दी बेड रेस्ट की सलाह
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
ममता बनर्जी की भतीजी ने की आत्महत्या, घर में फंदे में लटका मिला शव
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
सड़कों पर थूका या फेंका कूड़ा तो लगेगा जुर्माना! इस राज्य ने उठाया बड़ा कदम
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
SC के फैसले पर सौरव दास ने जोड़े हाथ, CJI ने की तारीफ
'जल्द ही आतंकवादी तुम्हें...', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
'जल्द ही आतंकवादी तुम्हें...', चिराग पासवान को मिली जान से मारने की धमकी
Embed widget