इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर ट्रोल हुए हार्दिक पंड्या, फैंस ने कहा, 'सीने पर BYJU'S लोगो, लेकिन गर्व से कहते हैं मैं हूं 10वीं फेल'
ABP News Bureau | 13 Sep 2019 11:02 PM (IST)
इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर अब हार्दिक पंड्या को उनके फैंस ट्रोल कर रहे हैं. टीम इंडिया का नया स्पॉन्सर Byjus's है जिसे खिलाड़ी अपनी जर्सी पर पहनेंगे.
वेस्टइंडीज दौरे के लिए हार्दिक पंड्या को आराम दिया गया था. अब ये खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हार्दिक को हाल ही में Byju's के नए स्पॉन्सर जर्सी में देखा गया. यहां टीम इंडिया अपना पहला मैच धर्मशाला में 15 सितंबर को पहले टी20 मैच से आगाज करेगी. हार्दिक पंड्या को उनके बड़े भाई कृणाल पंड्या के साथ 15 सदस्यीय टीम इंडिया में लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए शामिल किया गया है. पहला टी20 धर्मशाला में खेला जाएगा. ये सीरीज तीन टी20 मैचों की है. जुलाई के महीने में ही इस बात का एलान किया गया था कि टीम इंडिया की नई जर्सी पर अब ओप्पो की जगह Byju's का नाम होगा. और ये जर्सी खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका सीरीज के साथ होने वाले मैच के दौरान पहनेंगे. हार्दिक को हाल ही में कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है. जहां वो अक्सर अपने फोटो के साथ फंकी कोट डालते हैं. इस बार भी उन्होंने एक तस्वीर शेयर कर कुछ ऐसा ही किया, '' जब आप सफर करते हैं तो सेल्फी लेना जरूरी होता है'' इसके तुरंत बाद फैंस ने पंड्या के इस पोस्ट को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. बता दें कि हाल ही में हार्दिक पंड्या को उनके भाई के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था जहां वो जोर जोर से अपने भाई की गेंद पर शॉट लगा रहे थे.