एक्सप्लोरर

Hardik Pandya: मुंबई के क्लब की वो मुलाकात, पहली नजर में हो गया था प्यार; 6 साल बाद तलाक से हार्दिक की जिंदगी तार तार

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक की पहली मुलाकात 2018 में हुई थी. अब 6 साल बाद उन्होंने इस रिश्ते पर विराम लगा दिया है. दोनों का एक बेटा भी है.

Hardik Pandya Natasa Stankovic Divorce: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने आखिरकार अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक को तलाक देने की पुष्टि कर दी है. कई महीनों से उनके अलग होने की अफवाहें चल रही थीं, लेकिन अब खुद हार्दिक ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है. हालांकि हार्दिक और नताशा ने साल 2020 में शादी रचाई थी, लेकिन उनका रिलेशनशिप उससे बहुत समय पहले शुरू हो गया था. शायद उन दोनों ने भी नहीं सोचा होगा कि एक क्लब से शुरू हुआ रिलेशनशिप कुछ साल बाद ही तलाक का रूप ले लेगा.

6 साल पहले मुंबई के क्लब में पहली मुलाकात

सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक की हार्दिक पांड्या से पहली मुलाकात साल 2018 में मुंबई के एक क्लब में हुई थी. नताशा बॉलीवुड में काम कर रही थीं, वहीं हार्दिक एक क्रिकेटर थे लेकिन वर्क-लाइफ अलग-अलग होने के बाद भी दोनों पहली ही नजर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे. वहीं उस साल जब नताशा को हार्दिक की बर्थडे पार्टी में देखा गया, वैसे ही दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहें उड़नी शुरू हो गईं, जिन्होंने आगे चलकर सच का रूप लिया.

शादी और माता-पिता बनने की खुशी

करीब 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 1 जनवरी 2020 के दिन सगाई की. नताशा उस समय प्रेग्नेंट थीं और 30 जुलाई 2022 के दिन उन्होंने बेटे, अगस्त्य को जन्म दिया. बेटे के जन्म के बाद दोनों और भी ज्यादा करीब आए और विशेष रूप से नताशा का इंस्टाग्राम अकाउंट बेटे और हसबैंड के साथ तस्वीरों से भरा हुआ था. दोनों ने अपने रिलेशनशिप को एक नया रूप भी दिया क्योंकि 14 फरवरी 2023 को उन्होंने उदयपुर में दोबारा शादी रचाई.

अब दोनों की जिंदगी हुई तार तार

साल 2024 में अप्रैल-मई के समय तक हार्दिक और नताशा के तलाक की अफवाहें चरम पर थीं. नताशा ने इंस्टाग्राम से हार्दिक के साथ सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया था. निजी जीवन में हार्दिक बहुत कुछ झेल रहे थे, जिसका प्रदर्शन उनके IPL 2024 में प्रदर्शन पर भी पड़ा. अब आखिरकार भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि शादी के 4 साल बाद उन्होंने इस रिश्ते का अंत करने का निर्णय ले लिया है. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों अगस्त्य के जीवन में भी ज्यादा से ज्यादा सम्मिलित रहने की कोशिश करेंगे.

यह भी पढ़ें:

HARDIK PANDYA NATASA DIVORCE: पांड्या-नताशा का बिखर गया घर, 5 पॉइंट्स में जानें कब-कैसे रिश्ते में आया मोड़

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RR vs GT: गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके
गुजरात ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर, इस सीजन 7वीं बार राजस्थान के सामने बने 200+ रन; शुभमन गिल चमके
यशस्वी जायसवाल पहली बार बने कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग इलेवन में कितने हुए बदलाव
यशस्वी जायसवाल पहली बार कप्तान, राजस्थान ने जीता टॉस, जानें प्लेइंग-11 में कितने हुए बदलाव
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
श्रीलंका के अजीब फैसले पर उठे सवाल, खेलने के लिए 2.5 लाख फॉलोअर्स की रखी शर्त; लेकिन अब...
बदल गए IPL 2026 के नियम, अब इन चीजों पर लगी रोक; जानें क्यों अचानक BCCI को लाने पड़े सख्त नियम
बदल गए IPL 2026 के नियम, इन चीजों पर लगी रोक; जानें क्यों अचानक BCCI को लाने पड़े सख्त नियम

वीडियोज

Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय
Lukkhe Web Series Review: Udta Punjab की सस्ती Copy, Drugs और Hip-Hop वाला Drama

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
भारत की स्ट्राइक का एक साल: मलबे से फिर सिर उठा रहा जैश का हेडक्वार्टर, पाक सरकार ने लुटाए 4 करोड़
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ में BJP नेता पर हमला, बदमाशों ने गोलियों से भूना, अस्पताल में भर्ती
हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
हार्दिक और सूर्या RCB के खिलाफ प्लेइंग-11 का होंगे हिस्सा? MI ने दिया बड़ा अपडेट
Saturday Box Office Live: 'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
'राजा शिवाजी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 'धुरंधर 2' सहित सब पीछे, जानें सेटरडे का कलेक्शन
‘भ्रष्टाचारियों को मुख्यमंत्री बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु अधिकारी को बंगाल का CM बनाने पर संजय राउत का भाजपा पर हमला
‘भ्रष्टाचारियों को CM बनाने की परंपरा निभा रही BJP’, शुभेंदु को लेकर संजय राउत का BJP पर हमला
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
PM मोदी का तेलंगाना-कर्नाटक दौरा, हैदराबाद में करेंगे 9 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
बिना एक पैसा खर्च किए तैयार करें यह देसी खाद, दोगुनी रफ्तार से बढ़ेगी आपकी फसल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो- वीडियो वायरल
महीने के ढाई लाख रुपये कमा रहा छोले कुलचे वाला, कमाई देख यूजर्स बोले, नौकरी छोड़ो, कुल्चे बेचो
Embed widget