एक्सप्लोरर

कोहली के चोट पर हरभजन ने कहा- अच्छा है नहीं खेलेगा काउंटी

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि गर्दन में मोच विराट कोहली के लिये वरदान साबित हुई है. गर्दन में मोच की वजह से विराट आईपीएल के व्यस्त सीजन के बाद और भारतीय टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले जरूरी आराम मिल जायेगा.

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि गर्दन में मोच विराट कोहली के लिये वरदान साबित हुई है. गर्दन में मोच की वजह से विराट आईपीएल के व्यस्त सीजन के बाद और भारतीय टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले जरूरी आराम मिल जायेगा.

हरभजन ने कहा ,‘‘ अभी दौरे में काफी समय है तो उसकी चोट ठीक हो जायेगी. यह अच्छी बात है कि वह काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहा है क्योंकि उसे आराम की जरूरत है. आईपीएल व्यस्त टूर्नामेंट है और इतना आसान नहीं है . ’’

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी खिलाड़ियों का मानना है कि आईपीएल के बाद 15 दिन का ब्रेक जरूरी है. मेरा मानना है कि यह अच्छी बात है कि विराट काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उसके शरीर को आराम मिलेगा और वह बेहतर तैयारी के साथ उतरेगा. वह बेहतरीन खिलाड़ी है, काउंटी खेले या नहीं . ’’

हरभजन का मानना है कि ,‘‘ हर खिलाड़ी अपने शरीर को जानता है और हमें जिम्मेदारी लेकर अपने शरीर को समझना होगा. अलग अलग शरीर के लिए अलग अलग चीजें काम करती है . ’’

हरभजन ने कहा ,‘‘ हमें ईमानदारी से आकलन करके कैलेंडर तय करने वाले लोगों को बताना होगा कि हम इतना कार्यभार संभाल सकते है. क्रिकेटर अगर ज्यादा चोटिल हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि ज्यादा क्रिकेट हो रहा है . उन्हें पूरा आराम नहीं मिल रहा या वे ठीक से खा नहीं रहे . आराम बहुत जरूरी है. ’’

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे , तीन टी 20 और पांच टेस्ट मैच खेलेगी. हरभजन का मानना है कि मौजूदा टीम इंग्लैंड में जीतने का माद्दा रखती है.

उन्होंने कहा ,‘‘ हर बार विदेश दौरे पर हमें लगता है कि इस टीम में जीतने का माद्दा है. लेकिन आखिर में यह देखना होता है कि विकेट कैसा होगा और हमारे तेज गेंदबाज फिट हैं या नहीं. बहुत कुछ विराट के फॉर्म पर भी निर्भर होगा. लेकिन हां , जब हम दौरे पर जाते हैं तो यही सोचकर जाते हैं कि हम जीत सकते हैं . ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
रोड पर 'भीख' मांगने लगे युजवेंद्र चहल, शिखर धवन ने लगाई फटकार; वीडियो वायरल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल; RCB प्लेयर ने लूटी महफिल 
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत, वॉर्मअप मैच में वेस्टइंडीज को चटाई धूल
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, टीम इंडिया में मिली जगह; बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान, बोले- 'बहुत ज्यादा उम्मीद करना...'
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर
टेस्ट में बंपर जीत के बाद बदला टीम इंडिया का स्क्वॉड, वनडे सीरीज से 7 खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget