कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच ग्राहम फोर्ड ने 45 महीने के अनुबंध के बीच में ही अपना पद छोड़ दिया है. उन्होंने टीम के चैम्पियंस ट्रॉफी के शुरूआती दौर में बाहर होने के दो हफ्तों के बाद ही यह कदम उठाया.

श्रीलंकाई बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. अभी उनकी जगह कौन लेगा, इसकी घोषणा नहीं की गयी. श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि साउथ अफ्रीका के ग्राहम फोर्ड का दूसरा कार्यकाल आपसी सहमति से लिये गये फैसले के बाद खत्म हुआ.

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में श्रीलंकाई टीम का प्रर्दशन बेहद निराशा जनक रहा था. श्रीलंका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में तीन में से सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज करने में सफल हो पाई थी जिसकी वजह से उसे लीग चरण में ही टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ गया था.