ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से बाधित पहले टी-20 मैच में भारतीय टीम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस रोमांचक मुकाबले में कई बार उतार चढ़ाव भी देखने को मिला. तीन मैचों की सीरीज के इस पहले मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया.
इसके बाद बारिश की वजह से मैच को 17-17 ओवर का कर दिया और जिसकी वजह से भारतीय टीम को 174 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रे्लियाई टीम की तेज शुरूआत की थी लेकिन लेकिन भारतीय गेंदबाज खलील अहमद ने सात बनाकर खेल रहे डिआर्सी शॉट को आउट कर दिया. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्के और चौके की बरसात कर दी.
खास तौर से विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कई आर्कषक शॉट लगाए लेकिन मैच में मैक्सवेल का एक शॉट ऐसा भी था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे मैक्सेवल ने मैच के 16 ओवर में क्रुणाल पांड्या की पांचवी गेंद पर एक जोरदार शॉट मारा जो निश्चित रूप से छक्का होता लेकिन मैदान में स्पाइडर कैमरा ने उनके उस जोरदार शॉट रोक दिया और गेंद वहीं गिर गई. इसके बाद अंपायरों ने गेंद को डेड बॉल करार दे दिया.
इसके बाद 17वें ओवर में बारिश शुरु हो गई और मैच रोक देना पड़ा.