एक्सप्लोरर

IPL Auction 2025: जोस बटलर या मिचेल स्टार्क नहीं... यह विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में लूटेगा महफिल!

IPL Mega Auction 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएट्जी पर पैसों की बारिश हो सकती है. इस खिलाड़ी को ऑक्शन में अच्छी रकम मिल सकती है.

Most Expensive Foreigner Player In IPL Auction 2025: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले तैयारियां जोरों पर हैं. आईपीएल टीमें लगातार अपनी रणनीतियों को दुरूस्त में करने लगी हैं. इस मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होगा. केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और युजवेन्द्र चहल जैसे बड़े भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन का हिस्सा होंगे. इसके अलावा विदेशी खिलाड़ियों में जोस बटलर, फिल साल्ट, क्विंटन डि कॉक, मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर जैसे नाम शामिल हैं. आज हम बात करेंगे उस विदेशी खिलाड़ी की जो आईपीएल मेगा ऑक्शन में सबसे महंगा बिक सकता है.

आईपीएल मेगा ऑक्शन में साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएट्जी पर पैसों की बारिश हो सकती है. इस खिलाड़ी को ऑक्शन में अच्छी रकम मिल सकती है. भारत के खिलाफ गेराल्ड कोएट्जी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी में धमाल मचा रहे हैं. इस सीरीज के पहले टी20 मुकाबले में गेराल्ड कोएट्जी ने आखिरी ओवरों में अहम 23 रन बनाए. इसके बाद गेंदबाज के तौर पर 3 विकेट लिए. भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम की हार तकरीबन तय नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद गेराल्ड कोएट्जी ने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर मैच का पासा पलट दिया. इस मुकाबले में गेराल्ड कोएट्जी ने 19 रन बनाए. साथ ही 1 भारतीय बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया.

बताते चलें कि आईपीएल 2024 में गेराल्ड कोएट्जी खेल चुके हैं. वह हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. हालांकि, अब मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएट्जी को रिलीज कर दिया है. पिछले सीजन मुबंई इंडियंस ने गेराल्ड कोएट्जी को 5 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा था. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने 10 मैचों में 13 विकेट लिए. बहरहाल, इस बार यह देखना मजेदार होगा कि आईपीएल मेगा ऑक्शन में कौन सी टीम गेराल्ड कोएट्जी पर दांव खेलती है?

ये भी पढ़ें-

IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह से डर गया ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज! सीरीज से पहले दे डाला बड़ा बयान

अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गया तो PCB के साथ ही ICC की डुबेगी लुटिया! होगा बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- 'इतने कम टाइम में...'
वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए में मिली जगह तो भावुक हुए संजीव गोयनका, बोले- 'इतने कम टाइम में...'
18 गेंदों की आंधी, खूब बरसे चौके-छक्के, खराब शुरुआत के बाद PBKS ने बनाए 209 रन, शार्दुल ठाकुर चमके
18 गेंदों की आंधी, खूब बरसे चौके-छक्के, खराब शुरुआत के बाद PBKS ने बनाए 209 रन, शार्दुल ठाकुर चमके
50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच
50 ओवर में बने 822 रन, फिर 794 रन से जीती टीम; इतिहास में दर्ज ये क्रिकेट मैच

वीडियोज

UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!
UP Storm Death News : उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही | Weather Update | Bharat Ki Baat
Wholesale Inflation | Sandeep Chaudhary: PM अपील के बाद महंगाई का महा-विस्फोट | PM Modi Appeal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
नीट पेपर लीक पर बवाल के बाद एक्शन में शिक्षा मंत्री, देर रात बुलाई हाई लेवल मीटिंग, जानें क्या हुई चर्चा
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
आबकारी नीति केस से अलग हुईं जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा, अरविंद केजरीवाल बोले, 'सत्य की जीत हुई'
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
CSK को संग ले डूबेगी ऋषभ पंत की LSG, लखनऊ से हारते ही चेन्नई होगी बाहर! समझें प्लेऑफ का गणित
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
रणबीर कपूर ने अयोध्या में खरीदी 3 करोड़ की जमीन, 'रामायण' में निभाएंगे भगवान राम का रोल
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
केरलम के नए CM सतीशन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का दावा किया पेश, जानें कब होगा शपथ ग्रहण
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
7 बजते ही गूंजी सायरन की आवाज, पटना सहित बिहार के 6 जिलों में 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
AI से पूछो सेहत के राज, लोन की बात या करियर की टेंशन! किसी को नहीं बताएगा WhatsApp का नया फीचर
UPSC CSE 2026: यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी परीक्षा से पहले जारी होंगे ई-एडमिट कार्ड, यहां मिलेगी डायरेक्ट लिंक
Embed widget