मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी कप्तान जॉर्ज बैली जल्द ही नई भूमिका में नज़र आने वाले हैं. बैली को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का नया सिलेक्टर चुना गया है. बैली आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स के साथ पैनल में शामिल होंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैली लैंगर औरहॉन्स के साथ काम करेंगे. बैली की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 2012 में श्रीलंका में खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर किया था. 37 साल के बैली अभी भी क्रिकेट के मैदान डटे हुए हैं. वह इस समय बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स और शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए खेलते हैं. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय टीम प्रमुख बेन ओलिवर ने कहा, "बेहद खुश हूं कि लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आगे आ रहे हैं. कुछ लोग ऐसे होंगे जो वास्तव में इस भूमिका से चूकने पर निराश होंगे. वास्तव में हम अब उस प्रक्रिया के अंत तक पहुंचने को लेकर उत्साहित हैं. यह अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन हम इससे ज्यादा दूर भी नहीं हैं."

टेस्ट चैंपियनशिप में नंबर वन पर कायम टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की स्थिति भी मजबूत

वनडे क्रिकेटर के तौर पर बैली का करियर के तौर कामयाब रहा था. बैली ने 2016 में न्यूजीलैंड के विरोध अपना आखिरी वनडे मैच खेला था. बैली ने 90 वनडे में 40 के औसत से 3044 रन बनाए और वह तीन शतक लगाने में कामयाब रहे. हालांकि टेस्ट क्रिकेट में बैली ने 5 मैच खेले और सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए.