एक्सप्लोरर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले गौतम गंभीर, टी20 वर्ल्ड कप के बीच सामने आई तस्वीर; दिया यह संदेश

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के समापन और एनडीए की सरकार बनने के बाद गौतम गंभीर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Gautam Gambhir: लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है. एनडीए सरकार बनने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. गंभीर ने अमित शाह को हालिया चुनाव में सफलता पर बधाई दी. उन्होंने अपने 'X' अकाउंट पर अपनी और अमित शाह की मुलाकात की तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखते हुए बताया कि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में भारत सुरक्षा के मामले में बेहतर बनेगा और देश में स्थिरता बढ़ेगी.

क्या गौतम गंभीर ने छोड़ दी है राजनीति?

आपको याद दिला दें कि गौतम गंभीर ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के रूप में पूर्वी दिल्ली सीट से चुनाव पड़ा था. गंभीर ने उस समय दूसरे स्थान पर रहीं आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना को 6,95,109 वोटों के विशाल अंतर से हराया था. अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद पूर्व क्रिकेटर ने 2 मार्च 2024 को घोषणा करते हुए बताया कि वे राजनीति से बाहर हो रहे हैं और आगे केवल क्रिकेट प्रोजेक्ट्स पर ध्यान लगाएंगे.

भारतीय टीम के हेड कोच बनेंगे?

गौतम गंभीर इन दिनों भारतीय टीम का हेड कोच बनने की खबरों के कारण चर्चाओं में हैं. बता दें कि राहुल द्रविड़ का मुख्य कोच के तौर पर कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद 30 जून को समाप्त हो रहा है. हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स अनुसार द्रविड़ के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बनेंगे. हालांकि उन्होंने BCCI के सामने कुछ मांग रखी थीं, जिन्हें बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है.

अमित शाह दूसरे बार बने कैबिनेट मंत्री

एनडीए सरकार के पहले कार्यकाल (2014-2019) तक अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाई. मगर दूसरी बार सरकार आने पर यानी 2019 में उन्हें मोदी कैबिनेट में जगह दी गई, जहां उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री पद सौंपा गया था. अब मोदी 3.0 में उन्हें दूसरी बार गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है. बता दें कि उन्होंने 2024 में गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ा, जिसमें उन्हें कुल 10,10,972 वोट मिले और दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की सोनल पटेल को 7,44,716 वोटों के विशाल अंतर से हराया था.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: छक्के नहीं मार सकता, टुक-टुक खेलता है; बाबर आजम पर ये क्या कह गए वीरेंद्र सहवाग

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा

वीडियोज

Goa Night Club Fire Incident: 25 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? | Breaking | Romana Isar Khan
Indigo Flight Crisis: IndiGo की लूट, सरकार मौन क्यों? | Sandeep Chaudhary | ABP News
बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर? चीन-पाकिस्तान के पैरों तले खिसक जाएगी जमीन!
1500KM तक का टारगेट तबाह... कितनी खतरनाक है Kalibr-PL मिसाइल, जिसका रूस ने भारत को दिया ऑफर?
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार: '10 लाख दो वरना मार देंगे', सिवान से JDU सांसद विजयलक्ष्मी देवी को मिली जान से मारने की धमकी
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
बेंगलुरु में वापस आएगा IPL, ये वादा करने वाले वेंकटेश प्रसाद बने कर्नाटक क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट है तो हो जाएगी आपकी मौज, बदलने वाले हैं ये नियम
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Embed widget