एक्सप्लोरर

भारत के ओलंपिक दल में बहुत बड़ा बदलाव, मैरी कॉम की जगह लेगा दिग्गज शूटर; पीवी सिंधु होंगी महिला ध्वजवाहक

India at  Paris Olympics 2024: ओलंपिक खेल शुरू होने से पूर्व गगन नारंग ने मैरी कॉम की जगह ले ली है. पीवी सिंधु को ध्वजवाहक बनाया गया है.

India at Paris Olympics 2024: भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने सोमवार के दिन गगन नारंग को भारतीय दल का शेफ-डी-मिशन बनाया है. गगन नारंग लंदन ओलंपिक्स की शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक विजेता रहे थे और उन्होंने मैरी कॉम को शेफ-डी-मिशन के तौर पर रिप्लेस किया है. शेफ-डी-मिशन का अर्थ है कि भारतीय दल को अब गगन नारंग लीड करेंगे. इसके अलावा ध्वजवाहकों का भी एलान कर दिया गया है. पेरिस ओलंपिक्स के उदघाटन समारोह में स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) महिला ध्वजवाहक होंगी, दूसरी ओर पुरुषों में यह जिम्मेदारी टेबल टेनिस के दिग्गज ए शरत कमल को सौंपी गई है.

दरअसल पहले शेफ-डी-मिशन पोस्ट के लिए मैरी कॉम को चुना गया था, लेकिन इसी साल अप्रैल में मैरी कॉम ने किन्हीं कारणों से यह जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया था. इस पर IOA की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया - मैं भारतीय दल को लीड करने के लिए एक ओलंपिक मेडलिस्ट रहे एथलीट की तलाश कर रही थी. मुझे लगता है कि गगन नारंग, मैरी कॉम के सबसे बढ़िया रिप्लेस्मेंट हैं. मुझे यह घोषणा करते हुए भी खुशी हो रही है कि उदघाटन समारोह में पीवी सिंधु और ए शरत कमल भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे.

कब होगी खेलों की शुरुआत?

बता दें कि पेरिस ओलंपिक खेलों की शुरुआत 26 जुलाई से होगी और इनका समापन 11 अगस्त को होगा. बताया जा रहा है कि इन खेलों में 196 देशों के 10 हजार से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे. इस बार ओलंपिक्स में 28 खेल वही होंगे, जो 2016 और 2020 के खेलों में भी शामिल थे. मगर स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग और सर्फिंग के रूप में कुछ नए खेल अपना ओलंपिक डेब्यू कर रहे होंगे.

भारत का सबसे बड़ा दल

बता दें कि अभी तक भारत के कुल 125 एथलीट्स पेरिस ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. यह ओलंपिक खेलों के इतिहास में भारत का सबसे बड़ा दल होगा. इनमें 2020 टोक्यो ओलंपिक्स में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले जेवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल हैं. अब तक शूटिंग, एथलेटिक्स, कुश्ती, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, सेलिंग, टेबल टेनिस और बैडमिंटन समेत 16 खेलों में भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने के लिए कमर कस चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

GLOBAL CHESS LEAGUE: अश्विन ने खरीद डाली पूरी टीम, इस टूर्नामेंट में परचम लहराएगी दिग्गज स्पिनर की टीम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
Kuldeep Vanshika Marriage: एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
एक-दूजे के हुए कुलदीप और वंशिका, शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget