एक्सप्लोरर

Champions Trophy: वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब, चैंपियंस ट्रॉफी से 4 तूफानी खिलाड़ी बाहर; कप्तान भी हो गए आउट

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को चार झटके लगे हैं. कप्तान Pat Cummins भी टीम से बाहर हो चुके हैं.

Pat Cummins Josh Hazlewood Ruled out of Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक या दो नहीं बल्कि चार झटके लगे हैं. टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने हाल ही में वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है. उनके अलावा कप्तान पैट कमिंस भी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कमिंस की ही कप्तानी में कंगारू टीम ने दो ICC ट्रॉफी जीती थीं, ऐसे में उनका बाहर होना ऑस्ट्रेलिया के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है. ऐसा प्रतीत होने लगा है जैसे 2023 वर्ल्ड कप की विजेता टीम, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही घुटनों पर आ गई है.

ऑस्ट्रेलिया के चार धुरंधर चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर

कप्तान पैट कमिंस की बात करें तो उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान टखने में दिक्कत सामने आई थी. वो इस चोट से उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है. जोश हेजलवुड ने 2023 वर्ल्ड कप में कंगारू टीम के लिए 16 विकेट चटकाए थे और टीम के सबसे विश्वसनीय गेंदबाजों में से एक हैं. हेजलवुड को पिंडली (काफ) में चोट आई है और उन्हें आखिरी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ ब्रिसबेन टेस्ट में खेलते देखा गया था.

मिचेल मार्श पहले ही हो चुके हैं बाहर

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक मिचेल मार्श पहले ही चैंपियंस ट्रॉफी स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं. एक तरफ मार्श खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, ऐसे में उन्हें भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट से बाहर कर दिया गया था. उसके बाद उन्हें कमर में चोट की समस्या ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को झटका दिया था. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मार्श की फिटनेस शुरुआत से ही चर्चा का विषय बनी हुई थी.

मार्कस स्टोइनिस हुए रिटायर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत होने में दो हफ्ते भी नहीं बचे हैं. इस बीच मार्कस स्टोइनिस ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. स्टोइनिस का यह फैसला इसलिए चौंकाने वाला है क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलिया की चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में जगह दी गई थी. उनके बाहर होने से ऑस्ट्रेलिया को लोवर-मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाज और साथ-साथ एक गेंदबाजी विकल्प भी खोना पड़ा है.

यह भी पढ़ें:

Babar Azam: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बाबर आजम पर मुसीबत! सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Putin India Visit: 'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
Advertisement

वीडियोज

Putin Visit in India: कौन सी है वो व्हाइट फॉर्च्यूनर, जिसमें PM मोदी संग बैठे पुतिन, जमकर हुई वायरल
Indigo Flight Crisis Updates: एयरपोर्ट पर पैड की भिख मांगता रहा पिता...नहीं हुई कोई सुनवाई!
Major Crisis For Indigo: क्या अब खत्म हो जाएगा IndiGo संकट? DGCA ने वापस लिया अपना आदेश |ABPLIVE
Dhurandhar Review: Ranveer Singh ने किया Surprise, R. Madhavan & Akshaye Khanna की दमदार screen presence
Flight Delay या Cancel? DGCA के नियम जो Airlines आपको नहीं बताती | Paisa Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
शशि थरूर को मिला पुतिन के साथ डिनर का न्योता, जाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद ने दिया क्लीयर जवाब
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा ने लिए सात फेरे, देखें शादी की पहली तस्वीर
Putin India Visit: 'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
'हम सीटियां मारते हैं तो भी पुतिन रुकते नहीं और मोदी के साथ...', रूसी राष्ट्रपति को भारत में देखकर गुस्से से लाल हुए PAK एक्सपर्ट
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
रणवीर सिंह, संजय दत्त या अक्षय खन्ना, सबसे बड़ा 'धुरंधर' कौन? ये आंकड़ा देख के यकीन नहीं होगा
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
क्या इस भारतीय क्रिकेटर को मिला DSP सिराज से ऊंचा पोस्ट? बंगाल में ड्यूटी की जॉइन
अब हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी का सेस लगाएगी मोदी सरकार, इन चीजों पर नहीं पड़ेगा कोई असर
अब हेल्थ और नेशनल सिक्योरिटी का सेस लगाएगी मोदी सरकार, इन चीजों पर नहीं पड़ेगा कोई असर
अब इनका नंबर है... इंद्रेश उपाध्याय की शादी में पहुंचे कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री की तरफ किया इशारा, देखें वीडियो
अब इनका नंबर है... इंद्रेश उपाध्याय की शादी में पहुंचे कुमार विश्वास, धीरेंद्र शास्त्री की तरफ किया इशारा, देखें वीडियो
Embed widget