एक्सप्लोरर

अब इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, बोला- BCCI मतलब मोदी...

India Asia Cup 2025: भारतीय टीम के एशिया कप 2025 में ना जाने की अफवाहों को BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने झूठा करार दिया था. इस बीच एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के लिए जहत उगल रहा है.

Tanvir Ahmed on India Participation Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का असर दोनों देशों के लोगों पर भी दिखा था. भारतीय सेना के कड़े रुख के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए नजर आए थे. अब पाकिस्तान का एक अन्य पूर्व क्रिकेटर भी भड़काऊ भाषण देने के कारण चर्चा में आ गया है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय टीम एशिया कप 2025 में नहीं खेलेगी. हालांकि BCCI ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है. इस बीच तनवीर अहमद के BCCI पर बयान ने बवाल मचा दिया है.

तनवीर अहमद 2010-2013 तक पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के लिए खेले थे. इस दौरान उन्होंने 5 टेस्ट मैचों में 170 रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट भी लिए. वहीं 2 ODI मैचों में उन्होंने 18 रन बनाए और 2 विकेट लिए थे.

BCCI मतलब मोदी...

तनवीर अहमद ने जहर उगलते हुए कहा कि, "BCCI ने एशिया कप खेलने से मना कर दिया है. बीसीसीआई मतलब मोदी. बीसीसीआई रोटी खाने, पानी पीने के लिए भी जैसे मोदी से पूछता है, खासतौर पर पाकिस्तान के मामले में."

तनवीर अहमद ने आगे कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले भी बड़े फैसले लेता रहा है और अब भी उसे ऐसा ही करना चाहिए. उन्होंने कहा, "यह टूर्नामेंट खेलने से किसी बोर्ड ने मना नहीं किया है. सिर्फ भारत ने मना किया है और जो टीम मना करती है, उसे मेरी नजर में उठाकर किनारे कर देना चाहिए, ठीक वैसे जैसे दूध से मक्खी को निकाल कर बाहर कर दिया जाता है."

BCCI ने कर दिया सब साफ

भारतीय टीम के एशिया कप में ना खेलने की अफवाहों पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने ANI के हवाले से बताया कि यह खबर हमारे संज्ञान में आई है कि BCCI अपनी टीम को एशिया कप 2025 खेलने नहीं भेजेगी. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया कि इस तरह की अफवाहें झूठी हैं.

यह भी पढ़ें:

खाटू श्याम मंदिर पहुंची प्रीति जिंटा, पंजाब किंग्स की जीत के लिए लिया बाबा का आशीर्वाद

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
एक और सीरीज हारा भारत, श्रीलंका ने 1 विकेट से जीता अंतिम वनडे; 2-1 से जीत ली सीरीज
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है? जानें यहां
ऑस्ट्रेलिया में जिस स्टेडियम में PM मोदी ने दिया संबोधन, वहां कौन सा खेल खेला जाता है?
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', मेलबर्न में भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी
'मीटिंग क्रिकेट जैसी, एजेंडा वनडे जैसा और...', भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते पर बोले PM मोदी

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget