Fast Bowler Mukesh Kumar First Child: भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार के घर किलकारियां गूंज उठी हैं. मुकेश और उनकी वाइफ दिव्या के बेटे ने जन्म लिया है. भारतीय क्रिकेटर ने बेटे और वाइफ के साथ की एक क्यूट हैंड फोटो शेयर की है, जिसमें मुकेश कुमार और उनकी वाइफ ने अपने बेटे का फोटो शेयर किया है.
मुकेश कुमार के घर गूंजी किलकारियां
भारतीय तेज गेंजबाज मुकेश कुमार ने आज शुक्रवार, 27 जून को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वाइफ दिव्या के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं. इस पोस्ट के साथ मुकेश कुमार ने लिखा 'एक नए चैप्टर की शुरुआत...सबसे छोटी सी दिल की धड़कन के साथ'. मुकेश कुमार ने जो फोटो शेयर की, उसमें भी क्रिकेटर ने लिखा कि 'हम साथ में प्यार में रहे. अब हम साथ में अपने बेटे को बाहों में लिए हुए हैं'.
क्रिकेट जगत से मिल रही बधाई
मुकेश कुमार की इस फोटो पर एक घंटे में ही हजारों लाइक आ गए हैं. भारतीय क्रिकेटर को पिता बनने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पोस्ट के कमेंट में बधाई दी है. सूर्यकुमार यादव से लेकर मोहित शर्मा, नवदीप सैनी और रिंकू सिंह समेत कई प्लेयर्स मुकेश कुमार की खुशी में शामिल हुए हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ मिला मौका
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है. इससे पहले इंडिया ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच भी प्रैक्टिस मैच खेले गए. मुकेश कुमार को इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ए टीम में जगह मिली थी. अब सीनियर टीम के ऑफिशियल टेस्ट मैच चल रहे हैं. मुकेश कुमार अनऑफिशियल टेस्ट मैच के बाद भारत वापस लौट गए. इस सीरीज के दौरान ही उनके घर बेटे ने जन्म लिया है.
