एक्सप्लोरर

Fastest T20 Hundred: 27 गेंद में सेंचुरी, टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड; एस्टोनिया के खिलाड़ी ने लगाए पारी में 18 छक्के

Fastest T20 Hundred: टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल का सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड टूट गया है. जानिए किस भारतीय मूल के खिलाड़ी ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.

Fastest T20 Hundred: टी20 क्रिकेट में तूफानी अंदाज में शतक लगते रहे हैं. अब तक प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने IPL 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए मात्र 30 गेंद में शतक पूरा कर लिया था. अब एस्टोनिया के लिए खेल रहे भारतीय मूल के खिलाड़ी साहिल चौहान (Sahil Chauhan) ने महज 27 गेंद में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया है. एस्टोनिया इन दिनों साइप्रस का दौरा कर रही है, जहां दोनों टीमों के बीच 6 टी20 मैच खेले जाने हैं. अब तक सीरीज के दोनों मैचों में एस्टोनिया ने जीत दर्ज की है.

टूट गया क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल 30 गेंद में शतक लगा चुके हैं. अब 17 जून के दिन एस्टोनिया और साइप्रस के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला गया. इस भिड़ंत में मेजबान साइप्रस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खो कर 191 रन बनाए. जवाब में एस्टोनिया के पहले 2 विकेट मात्र 9 रन पर गिर गए थे. तब साहिल चौहान बल्लेबाजी के लिए क्रीज़ पर उतरे, जिन्होंने आते ही चौके और छक्कों की बरसात शुरू कर दी. चौहान ने मात्र 27 गेंद में सेंचुरी पूरी की और पूरे मैच में उन्होंने 41 गेंद में 144 रन की तूफानी पारी खेली. 144 रन बनाने के दौरान उन्होंने 18 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके लगाए. अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक नमीबिया के जेन निकोल के नाम था. उन्होंने 2024 में नेपाल के खिलाफ मैच में 33 गेंद में सेंचुरी पूरी की थी.

किसके नाम है सबसे तेज भारतीय शतक?

टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम ऋषभ पंत है. पंत ने साल 2018 में अपने डोमेस्टिक करियर के दिनों में दिल्ली के लिए खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंद में शतक मारा था. वहीं अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी का नाम रोहित शर्मा है. रोहित ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंद में शतक ठोक डाला था.

यह भी पढ़ें:

T20 WORLD CUP 2024: 'ये कोई टीम है...', आपसी कलह पर बोले हेड कोच गैरी कर्स्टन, कहा- कभी नहीं देखी ऐसी...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
UP: महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पलटवार, कहा- 'ऊपर वाला कभी माफ...'
UP: महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पलटवार, कहा- 'ऊपर वाला कभी माफ...'
Bigg Boss 19: चॉल में बीता बचपन, स्ट्रैंडअप कॉमेडी ने बदली किस्मत, जानिए कैसा रहा है प्रणित मोरे का करियर
Bigg Boss 19: चॉल में बीता बचपन, स्ट्रैंडअप कॉमेडी ने बदली किस्मत, जानिए कैसा रहा है प्रणित मोरे का करियर
विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
'मेरे घर आइए, साथ में एक्सरसाइज करेंगे और जूड़ो लड़ेंगे', किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब, Video
UP: महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पलटवार, कहा- 'ऊपर वाला कभी माफ...'
UP: महमूद मदनी के जिहाद वाले बयान पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का पलटवार, कहा- 'ऊपर वाला कभी माफ...'
Bigg Boss 19: चॉल में बीता बचपन, स्ट्रैंडअप कॉमेडी ने बदली किस्मत, जानिए कैसा रहा है प्रणित मोरे का करियर
Bigg Boss 19: चॉल में बीता बचपन, स्ट्रैंडअप कॉमेडी ने बदली किस्मत, जानिए कैसा रहा है प्रणित मोरे का करियर
विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
विराट-रोहित और गिल के बाद जायसवाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले छठे भारतीय बने
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
Viral Parking Hack: कार पर जम गई थी धूल, मालिक ने लिखा ऐसा नोट कि राह चलते लोग भी हंसने लगे- अब हो रहा वायरल
कार पर जम गई थी धूल, मालिक ने लिखा ऐसा नोट कि राह चलते लोग भी हंसने लगे- अब हो रहा वायरल
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
​सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी, सैलरी जानकार उड़ जाएंगे होश
Embed widget