England vs Australia, Ashes 2019: डेविड वॉर्नर खो रहे हैं रन बनाने का मौका- रिकी पॉन्टिंग
ABP News Bureau | 17 Aug 2019 11:50 AM (IST)
वॉर्नर के प्रदर्शन को लेकर रिकी पॉन्टिंग ने कहा है कि बल्लेबाज रन बनाने के मौके को खो रहे हैं. उन्हें गेंद को ध्यान से देखना होगा और फिर खेलना होगा. उन्होंने अभी तक कुल 2 और 8 रन ही बनाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी रिकी पॉन्टिंग को लगता है कि एशेज सीरीज के दौरान डेविड वॉर्नर रन बनाने का मौका खो रहे हैं. वॉर्नर ने 17 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बनाए और स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. डेविड वॉर्नर ने वर्ल्ड कप के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन एशेज में उनका बल्ला वो कमाल नहीं कर पा रहा है. इसी को देखते हुए अब पॉन्टिंग ने कहा है कि, '' मुझे लगता है कि वॉर्नर ने रन बनाने के कई बेहतरीन मौके खो दिए. कई बार ऐसे गेंदे आ रही थी जिसे वो कट मार सकते थे. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनके बल्ले से एक गेंद लगी जो सीधे बैकवर्ड प्वाइंट पर गई.'' '' अगर वो तीन गेंद छोड़ देते तो उनके लिए ये एक अलग ही खेल होता. ऐसा करने पर वापस गेंदबाज पर प्रेशर जाता है. उन्होंने अपना बेहतरीन खेल दिखाया और गेंद को काफी अच्छा खेल रहे थे. लेकिन उन्हें अपने आप को फ्री करना होगा. गेंद को ध्यान से देखकर उसे खेलना होगा.'' वॉर्नर ने इस एशेज सीरीज में अभी तक 10 रन के पार भी नहीं बनाए हैं. पहले और दूसरे इनिंग्स में वो 8 और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं स्मिथ की अगर पहले मैच की बात करें तो उन्होंने दोनों इनिंग्स में 2 शतक जड़े.