एक्सप्लोरर

इंग्लैंड के सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड का बड़ा बयान, कहा- टी20 विश्व कप में कई टीमें हमसे डरेंगी

2010 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि इंग्लैंड टीम भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बेहतर तरीके से तैयार है. चार सालों में टीम ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे विश्व कप में कई टीमों को हमारी टीम से डर लगेगा.

India vs England 5th T20: भारत के खिलाफ पांचवें और निर्णायक टी20 से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले 2021 टी20 विश्व कप में कई टीमें हमसे डरेंगी.

2010 में इंग्लैंड को अपनी कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले पॉल कॉलिंगवुड ने कहा कि इंग्लैंड टीम भारत में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए बेहतर तरीके से तैयार है. उन्होंने कहा, "चार सालों में टीम ने सीमित ओवरों के फॉर्मेट में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे विश्व कप में कई टीमों को हमारी टीम से डर लगेगा."

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने आगे कहा, "हमारी टीम में पहले से 11वें नंबर तक कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं, जो बल्ले से अपने बूते मैच जिता सकते हैं. यह टीम 2010 की टीम से काफी अलग है. मुझे नहीं लगता कि हम इससे बेहतर स्थिति में हो सकते हैं."

कॉलिंगवुड ने कहा, "हमारी 2010 की टीम आखिरी क्षणों में लय में आयी. हमने कुछ जोखिम उठाया जिसमें टीम चयन भी शामिल था. हमें पता है कि हम किस तरह का क्रिकेट खेलना चाहते हैं. मुझे लगता है कि यह टीम बेहतर तैयार है."

कॉलिंगवुड का मानना है कि इस टीम की सफलता का राज आक्रामक क्रिकेट खेलना है. उन्होंने कहा, "मुझे कभी नहीं लगता कि आप सामान्य क्रिकेट खेल कर विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को जीत सकते हैं. आपको दूसरों के खेल से आगे निकलना होगा. इस टीम ने पिछले चार सालों में ऐसा किया है, जो आक्रामक रुख अपनाना है."

भारत के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के निर्णायक मुकाबले के बारे में पूछे जाने पर कॉलिंगवुड ने कहा, "इस तरह के दबाव के मैच विश्व कप के लिए टीम की बेहतर तैयारी में मदद करेंगे. यह बड़ा मुकाबला है और इस बात को दोनों टीमें जानती हैं. इससे नॉकआउट क्रिकेट का अनुभव मिलेगा. हमारे लिये यह फाइनल की तरह है. आपको विश्व कप से पहले ऐसे अनुभव की जरूरत होती है."

यह भी पढ़ें- 

टीम इंडिया में सेलेक्ट होने से बेहद खुश हैं प्रसिद्ध कृष्णा, कहा- सपना सच हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
भारत-इंग्लैंड पांचवें टी20 में टूटे 5 बड़े रिकॉर्ड, बटलर-ब्रूक ने रचा इतिहास; 1605 दिन की बादशाहत खत्म
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
Shreyas Iyer Statement: इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
इग्लैंड से टी20 सीरीज हारने के बाद क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
IND vs ENG 5th T20 Highlights: इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1
इंग्लैंड ने पांचवें टी20 में भी मारी बाजी, भारत की बादशाहत खत्म; अब इंग्लिश टीम बनी नंबर-1

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget