England vs India, 2nd T20I Birmingham: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए भारत ने विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. कोहली पहले मैच में नहीं खेले थे. कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि विराट के साथ-साथ रविंद्र जडेजाऔर जसप्रीत बुमराह की भी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है. इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है.
भारतीय टीम के लिए रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ओपनिंग करने पहुंचे. इस मैच के लिए ईशान किशन दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है. पहले टी20 मैच में रोहित के साथ ईशान ने ओपनिंग की थी. वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे. इस बार रोहित ने पंत को ओपनिंग के लिए चुना.
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में 50 रनों से शानदार जीत हासिल की थी. इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाने के साथ-साथ 4 विकेट झटके थे. तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से आगे चल रही है.
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर), डेविड मालन, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, मोइन अली, सैम कुरेन, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, मैथ्यू पार्किंसन
यह भी पढ़ें : IPL: CSK के अधिकारी ने फ्रेंचाइजी और जडेजा के बीच तकरार को बताया अफवाह, बोले- सब कुछ ठीक है
