एक्सप्लोरर

एमएस धोनी का खास प्लेयर हुआ रिटायर, IPL में चेन्नई-मुंबई के लिए खेलकर बरपा चुका है कहर

Dwayne Bravo Retirement: आईपीएल, PSL और दुनिया भर की लीगों में खेल चुका दिग्गज प्लेयर अब पूर्ण रूप से क्रिकेट से रिटायर हो गया है. यह खिलाड़ी अब भी चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ा है.

Dwayne Bravo Retirement From CPL 2024: दुनिया के महानतम ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक ड्वेन ब्राबो ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है. कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2024) के दौरान ही उन्होंने इस लीग से भी संन्यास का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि यह उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. इससे पहले उन्होंने साल 2021 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. जहां तक CPL की बात है, ब्रावो ने अपने करियर में 10 से भी ज्यादा साल त्रिनबागो नाइट राइडर्स में बिताए.

ड्वेन ब्रावो ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने संन्यास का एलान करते हुए लिखा, "यह सफर शानदार रहा है. आज मैं CPL लीग से अपने संन्यास का एलान कर रहा हूं. यह मेरा आखिरी सीजन होगा और मैं अपने घरेलू और कैरेबियाई लोगों के सामने अपने प्रोफेशनल करियर का आखिरी टूर्नामेंट खेलने जा रहा हूं. यहीं से मैंने शुरुआत की थी और अब अंत भी वहीं से होगा."

टी20 के महानतम खिलाड़ियों में से एक

ड्वेन ब्रावो की उम्र जल्द ही 41 साल को पार करने वाली है और वो पिछले दो दशकों से भी ज्यादा समय से प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. धाकड़ बल्लेबाजी और शानदार डेथ बॉलिंग के लिए मशहूर ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक के तौर पर पहचान बनाई. उन्होंने दुनिया भर में क्लब और फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट खेला और अपने 578 मैचों के ऐतिहासिक टी20 करियर में उन्होंने 6,970 रन और 630 विकेट लिए हैं. CPL 2024 सीजन के समापन तक ये आंकड़े बढ़ सकते हैं.

याद दिला दें कि ड्वेन ब्रावो ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी कई सालों तक अपने खेल से रोमांच भरा. मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात लॉयंस के लिए खेल चुके ब्रावो ने दिसंबर 2022 में आईपीएल से भी संन्यास ले लिया था. वो अब CSK के गेंदबाजी कोच के रूप में IPL से जुड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें:

Shreyas Iyer: जल्द होने वाला है टीम इंडिया का चयन, इस कारण श्रेयस अय्यर की जगह खतरे में; शॉर्ट गेंद से पुरानी दुश्मनी

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा

वीडियोज

Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap
Chitra Tripathi: खामनेई को उठवा लेंगे या घर में घुसकर मारेंगे ट्रंप? | Donald Trump | Khamnei | Iran

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Shashi Tharoor On US Tariff: 'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
'बेहद गंभीर और चिंताजनक', शशि थरूर ने 75% अमेरिकी टैरिफ को लेकर जताई चिंता
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में सर्दी का कहर, मकर संक्रांति पर 2 डिग्री तक लुढ़का पारा, कुछ घंटों के लिए घने कोहरे का अलर्ट
BMC Election 2026: अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
अपना वोट डालने सबसे पहले पहुंचे अक्षय कुमार, बोले- 'आज रिमोट कंट्रोल हमारे हाथ में है'
IND VS NZ: ‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
‘खराब फील्डिंग ले डूबी…’, राजकोट वनडे में मिली हार पर फूटा कप्तान शुभमन गिल का गुस्सा
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
सर्दी में स्किन हो रही है रूखी और बेजान? इन 5 नेचुरल टोनर से पाएं इंस्टेंट स्किन हाइड्रेशन
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
ड्राइविंग लाइसेंस नियम बदलने की तैयारी, अब गलती पर कटेंगे प्वाइंट और बढ़ेगा पेनल्टी स्कोर
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
UP BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशव प्रसाद मौर्य से मिले पंकज चौधरी, इस तस्वीर से सियासी हलचल तेज
Embed widget