IPL 2020: महेंद्र सिंह धोनी के फैंस एक बार फिर से उन्हें क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के बाद से धोनी ने किसी मैच में हिस्सा नहीं लिया है. हालांकि 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के 13वें सीजन में धोनी एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे. आईपीएल के नए सीजन के लिए धोनी जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं और उन्हें अपना पुराना अंदाज दिखाने के संकेत भी दिए हैं.

प्रैक्टिस के दौरान का धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो से साफ जाहिर होता है कि महेंद्र सिंह धोनी अभी भी बड़े शॉट्स लगाने का माद्दा रखते हैं. स्टार स्पोर्ट्स की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी नेट प्रैक्टिस करते हुए लगातार 5 गेंदों पर लंबे शॉट लगाए हैं.

आईपीएल से हो सकती है वापसी

इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप खेला जाना है. टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री साफ कर चुके हैं कि अगर धोनी आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वर्ल्ड कप के लिए उनके नाम पर विचार हो सकता है. हालांकि धोनी की अनुपस्थिति में लिमिटिड ओवर्स में विकेटकीपिंग का जिम्मा अब के एल राहुल के हाथ में आ चुका है.

आईपीएल के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कैंपेन की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले जाने वाले ओपनिंग मैच से होगी. पिछले साल मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर ही आईपीएल 12 का खिताब अपने नाम किया था.

धोनी के टीम से बाहर रहने पर स्टार स्पिनर ने कहा- इसलिए खलती है माही की कमीIPL 2020: नए सीजन के लिए धोनी-रैना को लेकर सामने आई ये बड़ी जानकारी