एक्सप्लोरर

'बेबी एबी' डेवाल्ड ब्रेविस ने तोड़े नीलामी के सभी रिकॉर्ड, ऑक्शन में यह खिलाड़ी भी बिका काफी महंगा

SAT20 Auction: जोहान्सबर्ग में हुई नीलामी में 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर डेवाल्ड ब्रेविस सबसे महंगे बिके. उन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों ने जमकर बोली लगाई.

दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग SAT20 लीग की नीलामी का आयोजन मंगलवार को जोहान्सबर्ग में हुआ. इस ऑक्शन में 22 साल के डेवाल्ड ब्रेविस सबसे महंगे बिके. आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए ब्रेविस ने शानदार प्रदर्शन किया था. इसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया, जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा. इस समय ब्रेविस खतरनाक फॉर्म में हैं. इसी वजह से नीलामी में सभी टीमों ने ब्रेविस के लिए जमकर बोली लगाई. हालांकि, अंत में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बेबी एबी के नाम से मशहूर इस विस्फोटक बल्लेबाज को लगभग 8.30 करोड़ रुपये में खरीदा. 

दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे एडन मार्करम

डेवाल्ड ब्रेविस SAT20 लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले कभी किसी खिलाड़ियों के लिए इतनी बड़ी बोली नहीं लगी थी. दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान और आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के ओपनर एडन मार्करम पर भी करोड़ों की बोली लगी. वह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. एडन मार्करम को डरबन सुपर जायंट्स ने लगभग सात करोड़ रुपये में खरीदा. वह लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं. 

500 से ज्यादा खिलाड़ी नीलामी में हुए शामिल 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि SAT20 लीग की नीलामी में इस बार 500 से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए. करीब 800 खिलाड़ियों ने ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया था. हालांकि, इनमें से 541 प्लेयर्स को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. इसमें 300 घरेलू और 241 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे.

आईपीएल फ्रेंचाइजी हैं सभी टीमों की मालिक

SA20 लीग में कुल 6 टीम खेलती हैं, उन सभी टीमों का मालिकाना हक IPL फ्रेंचाइजी के पास है. जैसे प्रिटोरिया कैपिटल्स, DC फ्रैंचाइजी की टीम है, वैसे ही MI केप टाउन (मुंबई इंडियंस), सनराइजर्स ईस्टर्न केप (SRH), पार्ल रॉयल्स (RR), डरबन सुपर जायंट्स (LSG) और जोबर्ग सुपर किंग्स का मालिकाना हक CSK फ्रैंचाइजी के पास है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना का डबल धमाल, सबसे ज्यादा रन और शतकों का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट
44 की उम्र में जेम्स एंडरसन का कहर, बोल्ड कर लिया 1183वां विकेट; देखें वीडियो
अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड संग बनाई पहली रील, समरीन ने कहा- 'यहां ये सब नहीं...'
अर्शदीप ने गर्लफ्रेंड संग बनाई पहली रील, समरीन ने कहा- 'यहां ये सब नहीं...'

वीडियोज

Chitra Tripathi: 2027 में 'कान्हा' के सहारे सत्ता की नैया? | UP Election 2027 | Mathura | CM Yogi
Chhattisgarh Accident: सैलाब में बहते-बहते बची बोलेरो... मचा हड़कंप! | Korba | Monsoon 2026
SIR पर विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
Chitra Tripathi: मथुरा 2027 चुनाव का सबसे बड़ा दांव? विश्लेषकों का विश्लेषण | UP Election
Darshan Jariwala ने Apara Mehta के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं अपना सच जानता हूं’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
'ग्रोथ मजबूत तो जॉब्स क्यों नहीं बढ़ रही', GDP पर रघुराम राजन ने किए सवाल
कश्मीरी पंडितों की हत्या पर BJP ने फारूक अब्दुल्ला को घेरा, SC जज से जांच की मांग
कश्मीरी पंडितों की हत्या पर BJP ने फारूक अब्दुल्ला को घेरा, SC जज से जांच की मांग
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
गौतम गंभीर की छुट्टी, एशियन गेम्स के लिए लक्ष्मण क्यों बने टीम इंडिया के कोच?
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
रंगीन और अतरंगी है 'बिग बॉस 20' का घर, किसी एडवेंचर से नहीं है कम, जानें क्या है खास
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
TMC के 20 बागियों को स्पीकर ने दी बड़ी राहत, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरप्राइज...'
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
स्वतंत्रत भारद्वाज ने निशु के पिता पर किया दावा तो भड़के राहुल, पुलिस क्या बोली?
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
10 लाख रुपये में Tata Curvv का नया अवतार, फीचर्स की भरमार
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
बाढ़ में बिछड़ी मां से मिला बेटा, फूट-फूटकर रोया इंटरनेट; वीडियो वायरल
Embed widget