एक्सप्लोरर

Watch: अनहोनी को होनी कर जीत के 'सिकंदर' बने रजा, एक गेंद पर चाहिए थे 6 रन फिर भी टीम को जिता दी हारी हुई बाज़ी

जिम्बाब्वे के स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा वाइट बॉल क्रिकेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं. सिकंदर रजा ने एक बार फिर बल्ले से कमाल कर दिया. उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

Sikandar Raza last ball six video: जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है. वह अपनी टीम को हारी हुई बाज़ी जिताकर चर्चा में आ गए हैं. शुक्रवार रात सिकंदर ने अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. इंटरनेशनल लीग टी20 में दुबई कैपिटल्स की टीम से खेल रहे सिकंदर ने डिजर्ट वाइपर्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को हारी हुई बाजी जिताई. 

सिकंदर रजा ने इस मैच में 45 गेंदों में 60 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. सिकंदर ने शुक्रवार को क्रिकेट के मैदान पर वो कर दिखाया, जो कुछ ही बार देखने को मिला है. दरअसल, रजा की टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन बनाने थे. ऐसे में रजा ने छक्का जड़ा और वो टीम के सिकंदर बन गए. 

5 विकेट से जीती सिकंदर रजा की टीम 

सिकंदर रजा की टीम दुबई कैपिटल्स ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में डिजर्ट वाइपर्स ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए थे. इसके जवाब में दुबई कैपिटल्स ने एक समय छठे ओवर में सिर्फ 32 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद सिकंदर रजा ने सैम बिलिंग्स (57) के साथ 79 रनों की साझेदारी की. रजा की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन बनाने थे. पांच गेंदों में सिर्फ सात रन बने और फिर लास्ट बॉल पर जीत के लिए 6 रन बचे. सिकंदर रजा ने छक्का लगाकर अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाई. 

बेहद शानदार रहा है सिकंदर रजा का करियर

पिछले करीब दो साल से इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचा रहे सिकंदर रजा वाइट बॉल क्रिकेट के स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माने जाते हैं. अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत सिकंदर रजा ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया था. आईपीएल 2023 में वह पंजाब किंग्स के लिए खेले थे. आगामी सीजन में भी वह टीम का हिस्सा हैं. 

सिकंदर रजा मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाज के साथ-साथ मिस्ट्री स्पिनर भी हैं. आईपीएल 2023 में उन्होंने सात मैचों में 139 रन और तीन विकेट झटके थे. वहीं जिम्बाब्वे के लिए अब तक 81 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1854 रन और 58 विकेट अपने नाम किए हैं. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
प्रिंस यादव का डेब्यू कंफर्म! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
प्रिंस यादव का डेब्यू! अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget