दरअसल जब अक्षर की गेंद पर विराट कोहली ने शॉट मारा तो उसे रदरफोर्ड ने लपक लिया. इस कैच को लपकने के बाद शेरफन रदरफोर्ड शिखर धवन के अंदाज़ में ताल ठोकते नज़र आए. आपको बता दें कि शिखर धवन भी अक्सर इसी अंदाज़ में कैच लपकने या रन आउट करने के बाद ताल ठोकते नज़र आते हैं. रदरफोर्ड ने इस मैच में दिल्ली के लिए तेज़ तर्रार 13 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली. उन्होंने इस दौरान तीन छक्के और एक चौका भी जड़ा. गेंदबाज़ी में भी रदरफॉर्ड ने एबी डिविलियर्स जैसे अहम बल्लेबाज़ को पवेलियन लौटाया. यहां देखें, आईपीएल अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. DC vs RCB: विराट कोहली का कैच पकड़कर धवन की तरह ताल ठोकते नज़र आए रदरफोर्ड, देखें वीडियो
ABP News Bureau | 28 Apr 2019 07:19 PM (IST)
DC vs RCB: इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास करने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल को अपना विकेट थमा बैठे हैं. इस बीच एक बेहद मज़ेदार तस्वीर देखने को मिली.

इंडियन प्रीमियर लीग सीज़न 12 में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें एक दूसर के आमने सामने हैं. इस मुकाबले में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है. हालांकि मैच में बैंगलोर की हालत काफी पतली है. इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी कुछ खास करने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने 17 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली और अक्षर पटेल को अपना विकेट थमा बैठे हैं. इस बीच एक बेहद मज़ेदार तस्वीर देखने को मिली.