एक महीने से भी अधिक चलने वाला ऐतिहासिक एशेज सीरीज की शुरूआत हो चुकी है. दोनों ही देशों के बीच यह सीरीज साख और इज्जत की लड़ाई मानी जाती है. ऐसे में दोनों ही टीमों के क्रिकेटर इस सीरीज में अपना सब कुछ झोंक देते हैं.
सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पारी की शुरुआत करने उतरे डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्राफ्ट कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और डेविड वॉर्नर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए.
वॉर्नर के आउट होते ही टीम जिस बात का सबको अंदेशा था वहीं देखने को मिला. वॉर्नर जब आउट होकर पवेलियन वापस लौट रहे थे तभी स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने उन्हें सैंड पेपर दिखाना शुरु कर दिया. वॉर्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगा था जबकि बैनक्राफ्ट को 9 महीने निलंबन का सामना करना पड़ा था. इस बैन के बाद यह तीनों ही खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर उतर रहे हैं.