एक्सप्लोरर

एबी डिविलियर्स की बैटिंग देख डेल स्टेन ने कर दिया बड़ा दावा, IPL का जिक्र कर जो कहा उससे दुनिया हैरान

AB DeVilliers: एबी डिविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे. अब दिग्गज प्लेयर डेल स्टेन ने उन्हें लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट देखें, तो उसमें दूर-दूर तक कोई एबी डिविलियर्स के पास भी नजर नहीं आता. डिविलियर्स ने टूर्नामेंट में 143.67 के अविश्वसनीय औसत से 431 रन बनाए, जबकि कोई अन्य बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में 200 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू पाया. अब डिविलियर्स के हमवतन क्रिकेटर और पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने बहुत बड़ा दावा करके कहा है कि डिविलियर्स 41 की उम्र में भी IPL के आधे से ज्यादा खिलाड़ियों से बेहतर खेल रहे हैं.

डेल स्टेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, "एबी डिविलियर्स अब भी IPL में खेल रहे आधे से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ियों से बेहतर हैं." स्टेन का यह बयान तब आया है, जब बीते शनिवार डिविलियर्स ने WCL 2025 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 120 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदकर WCL 2025 का खिताब जीता.

WCL 2025 में लगाए तीन तूफानी शतक

डिविलियर्स ने WCL 2025 में अपने पहले ही मैच में तूफानी शतक जड़ दिया था. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 51 गेंद में 116 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उनके बल्ले से हुई रनों की बरसात यहीं नहीं रुकी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 46 गेंदों में 123 रन ठोक दिए थे. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 6 मैचों में से तीन में सेंचुरी लगाईं.

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स से पूर्व एबी डिविलियर्स आखिरी बार कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट IPL 2021 में खेले थे. 170 मैचों के आईपीएल करियर में डिविलियर्स ने 5,162 रन बनाए थे. अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में डिविलियर्स ने 78 मैचों में 1,672 रन बनाए थे. वो अपने अंतर्राष्ट्रीय टी20 करियर में कभी शतकीय पारी नहीं खेल पाए, लेकिन आईपीएल में 3 सेंचुरी लगाने का कारनामा किया था.

यह भी पढ़ें:

शुभमन गिल या बेन स्टोक्स, भारत और इंग्लैंड में किस टीम का कप्तान ज्यादा अमीर? नेट वर्थ उड़ा देगी होश

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
UP में OBC, बिहार से सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, पंकज चौधरी और नितिन नबीन के जरिए BJP ने साधे समीकरण
UP में OBC, बिहार से सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, पंकज चौधरी और नितिन नबीन के जरिए BJP ने साधे समीकरण
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
ऐतिहासिक, मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी

वीडियोज

UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi
Rahul Gandhi: 'वोट चोरी' पर Rahul Gandhi का हल्ला बोल | Ramleela Maidan | ABP News
Mahadangal: वोट चोरी या कांग्रेस की सीनाजोरी? | Vote Chori | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress
Sydney Beach Attack: सिडनी में आतंकी हमला! | Khabar Gawah Hai | Australia Police | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
‘भारत आतंकवाद के खिलाफ...’, ऑस्ट्रेलिया के बोंडी बीच पर हुए आतंकी हमले पर PM मोदी का रिएक्शन
UP में OBC, बिहार से सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, पंकज चौधरी और नितिन नबीन के जरिए BJP ने साधे समीकरण
UP में OBC, बिहार से सामान्य वर्ग का अध्यक्ष, पंकज चौधरी और नितिन नबीन के जरिए BJP ने साधे समीकरण
New BJP President: अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
अटल बिहारी वाजपेयी से जेपी नड्डा तक... BJP की स्थापना के बाद पैदा होने वाले पहले अध्यक्ष होंगे नितिन नबीन
ऐतिहासिक, मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
मेसी-सचिन को एकसाथ देख झूम उठा वानखेड़े स्टेडियम; 'क्रिकेट के भगवान' ने गिफ्ट की 2011 वर्ल्ड कप की जर्सी
भयानक हादसे ने बिगाड़ दिया था महिमा चौधरी के चेहरा का नक्शा, स्ट्रगल याद कर बोलीं- 'मुझे फिल्मों से निकाला गया'
'मुझे फिल्मों से निकाला गया', स्ट्रगल के दिनों को याद कर बोलीं महिमा चौधरी
New BJP President: नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
नितिन नबीन होंगे BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी ने कर दिया ऐलान
Video: 'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
'रियल लाइफ दया बैन' ठंड में कचरा उठाने आए सफाईकर्मियों को रोज पिला रही चाय- वीडियो वायरल
Effects Of Yelling On Children: बच्चे पर 21 दिन नहीं चिल्लाएंगे तो क्या-क्या बदल जाएगा, बच्चे के बिहेवियर में कौन-से होंगे बदलाव?
बच्चे पर 21 दिन नहीं चिल्लाएंगे तो क्या-क्या बदल जाएगा, बच्चे के बिहेवियर में कौन-से होंगे बदलाव?
Embed widget